फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   By sending a link to the vehicle challan, fraudsters withdrew Rs 2.47 lakh from the account

Gurugram News: गाड़ी का चालान होने का लिंक भेजकर जालसाजों ने खाते से निकाले 2.47 लाख

Mon, 08 Sep 2025 05:35 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 08 Sep 2025 05:35 PM IST
विज्ञापन
By sending a link to the vehicle challan, fraudsters withdrew Rs 2.47 lakh from the account
आरटीओ के नाम पर भेजा गया था चालान का लिंक, चार बार में निकाली रकम
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। जालसाजों ने एक युवक को गाड़ी का चालान होने का लिंक भेजकर बैंक खाते से 2,47,486 रुपये निकाल लिए। पीड़ित ने लिंक पर तीन बार क्लिक किया था और उसी रात बैंक खाते से राशि कट गई। पीड़ित की शिकायत के आधार पर पुलिस ने साइबर अपराध थाना पश्चिम में मामला दर्ज किया है।

सेक्टर-7 निवासी अंबरीश कुमार अग्रवाल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 23 जुलाई को उनके व्हाट्सएप पर आरटीओ की ओर से गाड़ी का चालान होने का मैसेज मिला था। इस मैसेज में यूआरएल लिंक भी था। जब उन्होंने यह लिंक खोलने का प्रयास किया तो वह नहीं खुला। अंबरीश अग्रवाल ने तीन बार में लिंक पर क्लिक किया। इसके बाद उसी रात को अंबरीश अग्रवाल के एचडीएफसी के बैंक खाते से चार बार में कुल 2,47,486 रुपये कट गए। इसके बारे में अंबरीश अग्रवाल ने ऑनलाइन शिकायत की है। अंबरीश अग्रवाल ने पुलिस को अज्ञात जालसाज के खिलाफ लिखित शिकायत देकर रुपये वापस दिलाने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed