{"_id":"656e157d6acdc6771e0a6294","slug":"businessman-dies-after-being-hit-by-a-speeding-car-gurgaon-news-c-24-1-noi1094-20090-2023-12-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: तेज रफ्तार कार की टक्कर से कारोबारी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: तेज रफ्तार कार की टक्कर से कारोबारी की मौत
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। शिवाजी नगर थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार कारोबारी की मौत हो गई। साले की शिकायत पर शिवाजी नगर थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में बिहार के मुजफ्फर नगर निवासी गोपाल कुमार ने कहा कि वह एक्सप्रेस कूरियर कंपनी में नौकरी करता है। कूरियर कंपनी में उसके बहनोई अमित कुमार सिंह भी हिस्सेदार के तौर पर काम करते थे। उनका कार्यालय गाडौली गांव में था। रविवार रात को साढ़े आठ बजे के लगभग ऑफिस से घर बाइक पर जा रहे थे। हीरो होंडा चौक से राजीव चौक की तरफ दिल्ली-जयपुर हाईवे पर पीछे से तेज रफ्तार में आए कार चालक ने टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही अमित कुमार सिंह नीचे गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। जांच अधिकारी ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है।