{"_id":"6107eb028ebc3e83f1684b85","slug":"business-executive-at-kotak-mahindra-bank-lost-gurgaon-news-noi597061111","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोटेक महिंद्रा बैंक का बिजनेस एक्जिक्यूटिव संदिग्ध हालत में लापता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोटेक महिंद्रा बैंक का बिजनेस एक्जिक्यूटिव संदिग्ध हालत में लापता
विज्ञापन
अवनाश मिश्रा
- फोटो : Gurgaon
गुरुग्राम। डीएलएफ फेज-1 स्थित कोटक महिंद्रा बैंक में कार्यरत बिजनेस बैंकिंग एक्जिक्यूटिव संदिग्ध हालात में लापता हो गया। मोबाइल बंद मिलने पर दोस्त ने चकरपुर गांव में उसके पीजी में जाकर देखा तो मोबाइल टूटा पड़ा था और एटीएम कार्ड भी वहीं था। लापता कर्मचारी के भाई की शिकायत पर डीएलएफ सेक्टर-29 थाना पुलिस एफआईआर दर्ज कर युवक की तलाश में जुट गई है।
पुलिस के अनुसार, यह शिकायत उत्तर प्रदेश के बाराबंकी के दयानंद नगर निवासी अभिषेक मिश्रा ने दी है। शिकायतकर्ता का बड़ा भाई अविनाश मिश्रा (27) डीएलएफ फेज-1 कोटक महिंद्रा बैंक शाखा में बिजनेस बैंकिंग एक्जिक्यूटिव है। वह चकरपुर गांव के पास सरस्वती विहार स्थित साहिल पीजी में रह रहा था। आरोप है कि शनिवार को अविनाश के दोस्त अंकित मलिक ने परिवार को कॉल कर बताया कि उसका कॉल नहीं लग रहा था। शनिवार सुबह वो पीजी के रूम में गया तो अविनाश वहां नहीं मिला। जबकि उसका मोबाइल टूटी हुई हालत में वहां पड़ा था। वहां एटीएम कार्ड भी मिला।
आसपास के कमरों में रहने वालों से पूछा लेकिन किसी को कोई जानकारी नहीं थी। सूचना पाकर रविवार को शिकायतकर्ता गुड़गांव पहुंचा। उसने भी अन्य लोगों से पता किया लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। तब शिकायत पुलिस को दी गई। अभिषेक ने बताया कि वह बाराबंकी से आया है। भाई के दोस्त ने फोन करके इस बात की जानकारी दी थी। उसने बताया कि बैंक से मिली जानकारी के अनुसार लापता होने से पहले उसने खाते से 25 हजार रुपये भी निकाले हैं।