फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Bus crushed the legs of an elderly woman

Gurugram News: बस ने बुजुर्ग महिला के पैरों को कुचला

Tue, 01 Jul 2025 12:24 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 01 Jul 2025 12:24 AM IST
विज्ञापन
Bus crushed the legs of an elderly woman
पोती भी घायल, बस से उतरते वक्त हुआ हादसा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पटौदी। बस से उतरते समय एक बुजुर्ग महिला गिर गई। इस कारण उसके दोनों पैरों को बस ने कुचल दिया जबकि उसके साथ मौजूद उसकी पोती भी गिरकर चोटिल हो गई। बुजुर्ग महिला को पटौदी के उपमंडल नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां उसकी गंभीर हालत देखते हुए चिकित्सकों ने रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया।

पटौदी निवासी बाला देवी अपनी पोती गायत्री के साथ अपने मायके रेवाड़ी जिले के काकोड़िया गांव से पटौदी के लिए हरियाणा रोडवेज की रेवाड़ी डिपो की बस में सवार होकर पटौदी पहुंची थी। बस से उतरते समय चालक ने अचानक बस चला दी, जिससे बुजर्ग महिला गिर गई और बस का पहिया महिला के दोनों पांवों के ऊपर से गुजर गया। इस दौरान उसकी 12 साल की पोती गायत्री भी गिरकर घायल हो गई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची और मामले को काबू में किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed