{"_id":"5f4540398ebc3e41026f43d8","slug":"build-more-than-40-farm-house-in-aarwali-hills-will-be-demolish-gurgaon-news-noi53191753","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहाड़ काटकर बनाए गए 40 से ज्यादा फार्म हाउस तोड़ेंगे, टीम ने लिया फैसला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहाड़ काटकर बनाए गए 40 से ज्यादा फार्म हाउस तोड़ेंगे, टीम ने लिया फैसला
विज्ञापन
अरावली में अवैध रूप से बने फार्म हाउस का निरीक्षण करती टीम।
- फोटो : Gurgaon
गुरुग्राम। गांव बंधवाड़ी में अरावली को उजाड़कर फार्म हाउस बनाए जा रहे हैं। हरियाली समाप्त करने के साथ माफिया ने यहां से निकल रहे प्रकृतिक नाले का अस्तित्व भी खतरे में ला दिया है। पहाड़ियों पर कब्जा होता देख मंगलवार को नगर निगम, जिला योजनाकार विभाग, प्रदूषण विभाग, राजस्व विभाग और वन विभाग की टीमों ने मौके पर निरीक्षण किया। सभी विभागों ने मिलकर यहां बने 40 से ज्यादा फार्म हाउस तोड़ने का फैसला लिया है। नगर निगम ने सभी को नोटिस भी जारी कर दिए हैं। अगले माह यहां बड़े स्तर पर तोड़फोड़ अभियान चलाकर अरावली की जमीन को कब्जामुक्त कराया जाएगा।
बंधवाड़ी गांव के लोगों का कहना है कि 2005 से लेकर अब तक प्रॉपर्टी माफिया ने 10 हजार एकड़ से ज्यादा हरियाली को समाप्त कर दिया है। माफिया यहां लगातार जेसीबी से पहाड़ों को काटकर फार्म हाउस बना रहे हैं। दो पहाड़ों के बीच से निकल रहे प्राकृतिक नाले की जमीन पर भी लोगों ने कच्चा रास्ता बना दिया है। अरावली की जमीन पर लगातार हो रहे अवैध कब्जों से प्राकृतिक नाला भी समाप्त होता दिख रहा है। गांव के कई प्रभावशाली लोग भी माफिया के साथ जुड़े हुए हैं। इस कारण ग्रामीण इसे लेकर आवाज नहीं उठा पा रहे हैं।
अरावली की जमीन पर ही बना दिया स्कूल और हॉस्टल
नगर निगम के संयुक्त आयुक्त हरिओम अत्री ने बताया कि अरावली की जमीन पर कुछ लोगों ने फार्म हाउस बना लिए हैं। कुछ का निर्माण चल रहा है। एक जगह तो कई एकड़ जमीन पर एक निजी स्कूल का निर्माण हो चुका है और अब हॉस्टल बन रहा है। हालांकि स्कूल मालिक ने सीएलयू होने के साथ माइनिंग विभाग से अनुमति का दावा किया है। उधर, प्रदूषण विभाग ने ऐसी अनुमति नहीं देने की बात कही है। हरिओम अत्री के मुताबिक, अरावली में बने फार्म हाउस निगम एक्ट के प्रावधानों के मुताबिक ही तोड़े जाएंगे। इसे लेकर नगर निगम ने सभी को नोटिस जारी कर दिए हैं।