फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Broken iron barricading will be removed; sturdy concrete barricading will be installed on the highway.

Gurugram News: टूटी लोहे की बैरिकेडिंग हटेगी, हाईवे पर लगेगी मजबूत कंक्रीट बैरिकेडिंग

Wed, 17 Jun 2026 08:11 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jun 2026 08:11 PM IST
विज्ञापन
Broken iron barricading will be removed; sturdy concrete barricading will be installed on the highway.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मानेसर। दिल्ली-जयपुर हाईवे पर यातायात व्यवस्था और सड़क सुरक्षा को मजबूत करने के लिए भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने बड़ा कदम उठाया है। अब हाईवे के किनारे लगी पुरानी लोहे की बैरिकेडिंग को हटाकर उसकी जगह मजबूत कंक्रीट की बैरिकेडिंग लगाई जा रही है।

यह कार्य बिनौला व पचगांव के बीच और नरसिंहपुर में किया जा रहा है। अधिकारियों के अनुसार, कई जगहों पर पहले लगी लोहे की बैरिकेडिंग टूट चुकी थी या कमजोर हो गई थी, जिससे सड़क पर हादसों का खतरा बढ़ गया था। इसी को देखते हुए अब सुरक्षित और टिकाऊ कंक्रीट बैरिकेडिंग लगाई जा रही है।
विज्ञापन


हाईवे के किनारे कई जगह नाले भी बने हुए हैं, जिससे वाहनों को चलने में दिक्कत होती है और दुर्घटना की संभावना बनी रहती है। नई बैरिकेडिंग लगने से सड़क किनारा अधिक सुरक्षित होगा और वाहनों की आवाजाही भी बेहतर तरीके से हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------------------

सड़क दुर्घटनाओं को कम करना और हाईवे को अधिक सुरक्षित बनाना है। आने वाले समय में अन्य हिस्सों में भी इसी तरह का सुधार कार्य किया जाएगा, ताकि यात्रियों को बेहतर और सुरक्षित सफर मिल सके। -योगेश तिलक, परियोजना निदेशक, एनएचएआई
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed