फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   bride and groom will leave without new vehicles the car is not available from companies

गुरुग्राम: नई गाड़ियों के बिना विदा होंगे दूल्हा-दुल्हन, कंपनियों से नहीं मिल पा रही कार   

Tue, 19 Oct 2021 11:12 PM IST
सुशील कुमार कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम
संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम Published by: सुशील कुमार कुमार Updated Tue, 19 Oct 2021 11:12 PM IST
सार

कार की बुकिंग कराने वालों को डीलर की ओर से स्पष्ट बताया जा रहा है कि बुकिंग के बाद कार कितने समय बाद मिलेगी, कुछ नहीं कह सकते।

विज्ञापन
bride and groom will leave without new vehicles the car is not available from companies
बीएड की परीक्षा देने के बाद रात को लिए सात फेरे। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गुरुग्राम में अबकी बार शादी सीजन में दूल्हा-दुल्हन नई गाड़ियों के बिना ही विदा होंगे, क्योंकि उनके लिए हाथों-हाथ नई कार कंपनियों से नहीं मिल पा रही है। नई कार के लिए शहर के शोरूम पर 15 सप्ताह की वेटिंग में बुकिंग हो रही है। ऐसे में शादी के दिन निर्धारित होने के कारण डीलर तय समय पर कार देने से बिल्कुल मना कर रहे हैं। 

विज्ञापन


सेमीकंडक्टर की कमी के कारण कार निर्माता कंपनियों में कारों का उत्पादन काफी हद तक प्रभावित हो चुका है और वर्तमान में क्षमता से 50 फीसदी से कम उत्पादन हो पा रहा है। कार की बुकिंग कराने वालों को डीलर की ओर से स्पष्ट बताया जा रहा है कि बुकिंग के बाद कार कितने समय बाद मिलेगी, कुछ नहीं कह सकते। सेमीकंडक्टर सहित कई अन्य पुर्जों के आयात में कमी होने के कारण गुरुग्राम सहित अन्य क्षेत्रों की कार निर्माता कंपनियों में उत्पादन में कमी आई है, जिससे मांग के अनुसार लोगों को कार डिलीवर नहीं हो पा रही। 
विज्ञापन


मध्यम श्रेणी की कारों की ज्यादा मांग
शादियों के सीजन में मध्यम श्रेणी की कारों की ज्यादा मांग होती है, जिनकी कीमत 5 लाख से 8 लाख रुपये तक है। मध्यम श्रेणी की कारों में वेगनआर, स्विफ्ट, ब्रेजा, बलेनो, वेन्यू, आई-20, निसान मैग्नाइट, किआ सोनेट आदि की मांग ज्यादा है। लेकिन शादी सीजन में कारों की कमी से बुकिंग की वेटिंग काफी बढ़ चुकी है। लंबा वेटिंग समय मिलने से ग्राहक ही नहीं, बल्कि कंपनियां और डीलर्स भी परेशान हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सेमीकंडक्टर की वजह से कारों का उत्पादन काफी कम
कार डीलर ग्राहकों को स्पष्ट कह रहे हैं कि अपने रिस्क पर ही बुकिंग कराएं और कंपनियों से पर्याप्त कार मिलने पर ग्राहकों को वाहन उपलब्ध करा दिए जाएंगे। वर्तमान में जो कारों की बुकिंग कराई जा रही है, उन लोगों को साल के अंतिम दिनों तक ही डिलीवरी मिल सकेगी। शहर के सेक्टर-14 स्थित प्रेम मोटर्स के सेल्स विभाग से अजय ने बताया कि सेमीकंडक्टर की वजह से कंपनियों में कारों का उत्पादन काफी कम हो चुका है। कंपनियों से कारों की मांग करते हैं तो सेमीकंडक्टर की कमी होने की वजह बताई जाती है। कार उत्पादन घटने के कारण ब्रिकी बहुत कम हो चुकी है, जिससे सीजन होने के बावजूद काफी नुकसान उठाना पड़ रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed