फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Boy friend fires at girlfriend in his house in Gururgram

गुरुग्राम: दोस्ती तोड़ने से गुस्साए युवक ने छात्रा को मारी गोली

Mon, 24 Jun 2019 11:20 AM IST
नोएडा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम Published by: नोएडा ब्यूरो Updated Mon, 24 Jun 2019 11:20 AM IST
विज्ञापन
Boy friend fires at girlfriend in his house in Gururgram
युवक ने बंदूक से मारी गोली (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : Amar Ujala

भोंडसी थाना क्षेत्र की श्याम कुंज कॉलोनी में शनिवार देर रात को घर में बैठी किशोरी को युवक ने गोली मार दी। गोली मारने के बाद आरोपी बाइक पर फरार हो गया। डॉक्टरों के मुताबिक किशोरी के बाएं कंधे पर गोली लगी। जिसे सर्जरी के बाद निकाल दिया गया। फिलहाल किशोरी खतरे से बाहर है।

विज्ञापन


भोंडसी थाना पुलिस ने किशोरी के बयान पर भरतपुर निवासी विष्णु (22) के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी के मुताबिक युवक के साथ दोस्ती तोड़ने की बात सामने आई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
विज्ञापन


भोंडसी थाना पुलिस ने बताया कि श्याम कुंज निवासी चेतराम बोरिंग खुदाई समेत सामान का काम करता है। वह यहां अपने परिवार के साथ रहता है। परिजनों ने बताया कि उनकी बेटी बादशाहपुर स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में ग्यारहवीं कक्षा की छात्रा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि भरतपुर (राजस्थान) निवासी विष्णु उनके पिता के साथ बोरिंग का काम करता था। इसके कारण उसका घर में आना जाना था। इसी कारण उनकी बेटी और विष्णु की दोस्ती हो गई थी।

कुछ समय पहले किसी बात को लेकर छात्रा ने आरोपी से बातचीत करनी बंद कर दी। इसके बावजूद वह स्कूल जाते वक्त उसका पीछा करता। कुछ दिन पहले उसने छात्रा को कॉल कर उठा ले जाने की धमकी दी थी। इससे छात्रा और उसके परिजन काफी परेशान थे।

शनिवार रात 9.30 बजे छात्रा अपने घर के कमरे में बैठी हुई थी। उसी वक्त आरोपी गली में खुलने वाली खिड़की के पास पहुंचा और लड़की को निशाना बनाते हुए फायर कर दिया। गोली छात्रा के बाएं कंधे पर लगी। इसके बाद आरोपी बाइक पर फरार हो गया।

छात्रा की बहन ने उसे भागते हुए देख लिया। गंभीर हालत में किशोरी को पार्क अस्पताल में दाखिल कराया गया। सूचना के बाद भोंडसी थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed