{"_id":"668a92c8cdcb6337a5004c6e","slug":"boss-stabbed-to-death-for-not-paying-salary-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-34409-2024-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुरुग्राम में मर्डर से सनसनी: वेतन न मिलने पर मालिक को चाकू से गोदा, आरोपी नौकर आगरा से गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरुग्राम में मर्डर से सनसनी: वेतन न मिलने पर मालिक को चाकू से गोदा, आरोपी नौकर आगरा से गिरफ्तार
Mon, 08 Jul 2024 03:56 AM IST
नोएडा ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, गुरुग्राम
अमर उजाला ब्यूरो, गुरुग्राम
Published by: नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jul 2024 03:56 AM IST
सार
हत्या के छह दिन बाद शव से बदबू आने पर परिवार वालों को जानकारी मिली। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई और पुलिस ने हत्यारोपी नौकर को आगरा से गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
किराना की दुकान पर काम करने वाले नौकर ने सात दिन पहले वेतन ने देने पर अपने मालिक की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया। घटना का खुलासा शव से बदबू आने के बाद हुआ। भोंडसी थाना पुलिस ने बेटे के बयान पर नौकर के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया। पुलिस ने आरोपी को रविवार की अल सुबह आगरा से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर दो दिन की रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन
भोंडसी थाना प्रभारी इंस्पेक्टर नरेश के अनुसार धुनेला गांव के पास सेरेनस सोसाइटी के एक फ्लैट से बदबू आने की सूचना मिली थी। जिसकी जांच के दौरान पुलिस को बालकनी में बुजुर्ग का शव मिला। तहसीलदार सोहना को ड्यूटी मजिस्ट्रेट तैनात करने के बाद एफएसएल टीम ने मौके की जांच की। जांच के दौरान उसकी बेटी को बुलाया गया। जिसने उसकी पहचान अपने पिता राजीव ओझा के रूप में की।
विज्ञापन
पुलिस को एक लिखित शिकायत के माध्यम से बताया गया कि पिता राजीव ओझा गांव मांडल जिला भीलवाड़ा राजस्थान के स्थायी निवासी थे। इस समय वह सोसाइटी में किराये के फ्लैट में अकेले रहते थे। उसने बताया कि उसके पिता सोसाइटी में ही परचून की दुकान भी चलाते थे।
विज्ञापन
मामले की छानबीन के दौरान आरोपी की पहचान अर्जुन कुमार (उम्र 22 वर्ष) निवासी गांव बरौली खैरगढ़, जिला फिरोजाबाद, उत्तर-प्रदेश के रूप में हुई। जिसके बाद पुलिस टीम ने आरोपी को आगरा के एक चौक से गिरफ्तार कर लिया ।
पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह मृतक की दुकान पर पिछले करीब 3 महीनों से काम कर रहा था। मैंने जब दुकान के मालिक से वेतन मांगा तो इसी बात को लेकर हमारे बीच कहासुनी हो गई। जिसकी रंजिश रखते हुए उसने एक जुलाई की रात को समय करीब 10 बजे जब मालिक फ्लैट में सो रहा था तो नारियल काटने वाले बड़े चाकू से उनकी गर्दन पर वार करके उसकी हत्या कर दी और वहां से भाग गया।