फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Boiling tea thrown on wife face for not paying for liquor in Gurugram

वह कोई काम नहीं करता: शराब के लिए पैसे न देने पर पत्नी के मुंह पर फेंकी खौलती हुई चाय, मां को बेरहमी से पीटा

Sun, 10 Sep 2023 10:57 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, पटौदी
अमर उजाला नेटवर्क, पटौदी Published by: श्याम जी. Updated Sun, 10 Sep 2023 10:57 PM IST
सार

शराब के लिए पैसे न देने पर एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी व मां से मारपीट की। इसके बाद उसने गर्म चाय पत्नी के मुंह पर फेंक दी। पीड़ित महिला की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
 

विज्ञापन
Boiling tea thrown on wife face for not paying for liquor in Gurugram
चाय - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पटौदी तहसील अंतर्गत आईएमटी मानेसर थाना क्षेत्र के कासन गांव में शराब के लिए पैसे न देने पर एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी व मां से मारपीट की। इसके बाद उसने गर्म चाय पत्नी के मुंह पर फेंककर उसे घायल कर दिया। घायल पत्नी को उपचार के लिए निजी अस्पताल में दाखिल कराया गया है। पुलिस ने पत्नी के बयान पर मामला दर्ज कर जांच कर रही है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, कासन गांव में रहने वाली महिला ने शिकायत में कहा कि उसका पति शराब पीने का आदी है। वह कोई भी काम नहीं करता है। रोजाना पैसे के लिए उसे मारता है। सात सितंबर को भी उसने शराब के लिए पैसे मांगे। उसने पैसे नहीं दिए। इसके बाद उसने अपनी मां और मेरे साथ मारपीट की। जब पत्नी और सास ने अपने को कमरे में बंद कर लिया तो व्यक्ति ने सिलेंडर खोलकर घर में आग लगाने की धमकी दी। इस पर दोनों कमरे से बाहर आ गईं। थोड़ी देर बाद जब महिला चाय बनाकर लाई तो व्यक्ति ने गर्म चाय महिला के मुंह पर फेंक दी। इससे वह गंभीर रूप से झुलस गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed