फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Block Education Officer conducted surprise inspection of schools

Gurugram News: खंड शिक्षा अधिकारी ने स्कूलों का औचक निरीक्षण किया

Wed, 04 Dec 2024 11:19 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 04 Dec 2024 11:19 AM IST
विज्ञापन
Block Education Officer conducted surprise inspection of schools
दानीबास, गंडूरी, राजाका, अकलीमपुर में 5 शिक्षक नहीं पहुंचे
विज्ञापन




मुलथान, उलेटा, शाहपुर, फकरपुर खोरी स्कूलों की शिकायत आयोग को भेजी



कैप्शन - गोहाना मिडिल स्कूल व दानीबास प्राइमरी स्कूल



नगीना। खंड शिक्षा अधिकारी गीता आर्य ने मंगलवार को क्षेत्र के कई स्कूलों का औचक निरीक्षण किया। कई स्कूलों में शिक्षक देर से स्कूल पहुंचे तो कई समय पर पहुंचे। निर्धारित समय पर पहुंचने वाले शिक्षकों की हौसला अफजाई की। इंतजार के बावजूद समय पर नहीं पहुंचे शिक्षकों को चेतावनी देते हुए कारण स्पष्ट करने के लिए स्कूल मुखियाओं को कहा गया है।
शिक्षकों को संबोधित करते हुए खंड शिक्षा अधिकारी गीता आर्य ने कहा कि गांव की पिथोरपुरी के राजकीय माध्यमिक विद्यालय का प्रांगण हरा भरा है। इसी तरह बच्चों की पढ़ाई भी काबिले तारीफ रही है। इस कदम से स्कूली बच्चों के सर्वांगीण विकास में बढ़ोतरी होगी। उधर, सर्दियां शुरू होते ही शिक्षकों की लेटलतीफी बढ़ रही है। मंगलवार को दर्जनों स्कूलों में पहुंचे एसएमसी कमेटी के सदस्यों व अभिभावक जुबेर अहमद, तैयब हुसैन, ताहिर, सलीम, समीना, मैमूना ने बताया कि उनके गांवों में कुछ शिक्षक आधा से एक घंटे तक देरी से स्कूल पहुंचे।
विज्ञापन

देर से आने वाले शिक्षकों के बारे में सूचना खंड शिक्षा अधिकारी नगीना को दी गई है। इनमें से कुछ स्कूल पहुंचे ही नहीं है उनकी सूचना भी दी गई है, अब कार्रवाई करना अधिकारियों के हाथ की बात है। अगर कार्रवाई नहीं होती तो बड़े अधिकारियों को शिकायतें की जाएगी। ग्रामीणों ने बताया कि गांव शाहपुर, फकरपुर खोरी, भूडबास-मुलथान, अकलीमपुर, दानीबास, राजाका, गोहाना, प्रताप बास, उमरा, कंकरखेड़ी में भी अध्यापक देर से पहुंचे हैं। एसएमसी कमेटी के सदस्यों ने बताया कि स्थानीय शिक्षक की मिलीभगत से बाहर जिलों के शिक्षक लापरवाही बरत रहे हैं। लोगों ने आरोप लगाया कि इनमें से कुछ शिक्षक मेवात के है जो अक्सर स्कूल नहीं पहुंचते है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed