फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   bjp national president jp nadda inaugurate new party office cm manohar lal also present

गुरुग्राम: भाजपा के नये कार्यालय का कुछ देर में उद्घाटन करेंगे जेपी नड्डा, सीएम मनोहर लाल भी रहेंगे मौजूद

Thu, 14 Apr 2022 05:11 PM IST
सुशील कुमार अमर उजाला ब्यूरो, गुरुग्राम
अमर उजाला ब्यूरो, गुरुग्राम Published by: सुशील कुमार Updated Thu, 14 Apr 2022 05:11 PM IST
सार

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ओपी धनखड़ सहित कई बड़े नेता भी कार्यक्रम में शामिल होंगे।  कार्यालय उद्घाटन कार्यक्रम के बाद जेपी नड्डा कार्यकर्ता सम्मेलन को भी संबोधित करेंगे। 

विज्ञापन
bjp national president jp nadda inaugurate new party office cm manohar lal also present
जेपी नड्डा - फोटो : Social Media

विस्तार

दिल्ली से सटे गुरुग्राम में भाजपा के नए कार्यालय का गुरुवार को उद्घाटन किया जाएगा। भाजपा का नया कार्यालय सिग्नेचर टावर चौक पर बना है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा कार्यालय का उद्घाटन करेंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री मनोहर लाल भी कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ओपी धनखड़ सहित कई बड़े नेता भी कार्यक्रम में शामिल होंगे।  कार्यालय उद्घाटन कार्यक्रम के बाद जेपी नड्डा कार्यकर्ता सम्मेलन को भी संबोधित करेंगे। 

विज्ञापन


वहीं, इससे पहले राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने दिल्ली में एक पुस्तक विमोचन कार्यक्रम में शामिल हुए। पुस्तक 'हार्टफेल्ट- आस्था की विरासत'  के विमोचन के अवसर पर जेपी नड्डा ने कहा कि हरमंदिर साहिब (स्वर्ण मंदिर) के एफसीआरए के तहत पंजीकरण की मांग लंबे समय से लंबित थी। स्वतंत्रता संग्राम से राष्ट्र की रक्षा में सिखों के योगदान को कभी नहीं भुलाया जा सकता है। हमें खुशी है कि दुनिया भर के सभी सिख अब हरमंदिर साहिब से जुड़ सकते हैं, पंजीकरण अब हो चुका है और इसकी शुरुआत पीएम नरेंद्र मोदी ने की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed