{"_id":"6577fb7e8aa15c4de80cf6c5","slug":"bikaner-cut-closed-to-clear-traffic-jam-from-honda-chowk-gurgaon-news-c-24-1-noi1094-20711-2023-12-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: होंडा चौक से जाम खत्म करने को बंद किया बीकानेर कट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: होंडा चौक से जाम खत्म करने को बंद किया बीकानेर कट
विज्ञापन
अब अगले चौक पर शुरू हो गई जाम की समस्या, एक किलोमीटर का चक्कर काटा रहे वाहन चालक
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। पुराने शहर को दिल्ली-जयुपर से जोड़ने वाले मार्ग पर लगने वाला जाम ट्रैफिक पुलिस के लिए सिरदर्द बना हुआ है। होंडा चौक से उमंग भारद्वाज चौक के बीच साढ़े तीन किमी की दूरी तय करने के लिए लोगों को परेशानी का सामना उठाना पड़ रहा है। ट्रैफिक पुलिस आए दिन इस पर प्रयोग करती रहती है। ट्रैफिक पुलिस का यह प्रयोग वहां पर गुजरने वाले हजारों लोगों को परेशान कर रहा है। अब पुलिस ने जाम खत्म करने के लिए बीकानेर कट को बंद कर दिया है लेकिन अब अगले चौक पर जाम की समस्या हो गई है।
होंडा चौक से उमंग भारद्वाज चौक के बीच की दूरी साढ़े तीन किमी की है। इस पर एनएचआई की ओर से एलिवेटेड रोड बनाया जाना है। आए दिन उसके डिजाइन में परिवर्तन होता रहता है। उसके आस-पास की जमीन का अधिग्रहण किया जा चुका है। मुआवजे को लेकर विवाद है। केन्द्रीय मंत्री राव इंद्रजीत की दखल के बाद भी अभी तक कोई परिणाम धरातल पर नहीं नजर आ रहा है।
-- --
जहां लगता है जाम ट्रैफिक पुलिस बंद कर देती है कट:
ट्रैफिक पुलिस के पास जाम खत्म करने का कोई ठोस उपाय नहीं है। उसे जहां जाम दिखता है वहां का कट बंद कर देती है। पुराने शहर की ओर से सीधे खाड़सा गांव में जाने वालों के कारण जाम लगता था। ट्रैफिक पुलिस ने उस चौक को बंद कर दिया। होंडा चौक की ओर से आने वाले आगे बीकानेर के पास से निकलते थे। अब ट्रैफिक पुलिस ने वह कट भी बंद कर दिया है। ट्रैफिक पुलिस ने जाम कम करने के लिए वाहनों को मुड़ने कर सुविधा आगे कर दिया है। लोगों को एक किमी का अनायास चक्कर लगाना पड़ता है।
विज्ञापन
-- --
जीएमडीए और एनएचआई के सहयोग से होना है निर्माण
दिल्ली के द्वारका एक्सप्रेस वे को जोड़ने वाले मार्ग पर बसई चौक फ्लाई ओवर का निर्माण हो चुका है। उमंग भारद्वाज चौ से होंडा चौक के बीच का निर्माण बाकी है। एनएचआई की ओर से इस पर एलिवेटेड सड़क बनेगी जबकि नीचे की सड़क और ग्रीनरी जीएमडीए को करना है। वहां पर रोजाना गुजरने वाले हजारों लोगों को इस सड़क के निर्माण होने का इंतजार है।