फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Beyond college fees, the costs of books and commuting are adding to the financial burden.

Gurugram News: कॉलेज की फीस के बाद किताबों और आने-जाने का खर्च बढ़ा रहा बोझ

Fri, 23 Oct 2026 12:05 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 23 Oct 2026 12:05 AM IST
विज्ञापन
Beyond college fees, the costs of books and commuting are adding to the financial burden.
स्टेशनरी और प्रिंटआउट पर खर्च से विद्यार्थियों का बजट बिगड़ रहा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। कॉलेज में दाखिला लेने के बाद विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों का खर्च बढ़ जाता है। फीस जमा करने के बाद किताबें, कॉपियां, स्टेशनरी और पढ़ाई से जुड़ा अन्य सामान खरीदने पर भी पैसे खर्च करने पड़ते हैं। इसके अलावा रोजाना कॉलेज आने-जाने के लिए बस, मेट्रो और ऑटो का किराया भी देना पड़ता है। ऐसे में परिवारों के लिए बच्चों की पढ़ाई का खर्च संभालना चुनौती बन रहा है।

कॉलेज में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को हर महीने किताबों, नोट्स, प्रिंटआउट और प्रोजेक्ट के लिए पैसे खर्च करने पड़ते हैं। वहीं, घर से दूर कॉलेज जाने वाले विद्यार्थियों का आने-जाने का खर्च भी अधिक हो जाता है। इन सभी खर्चों का असर विद्यार्थियों के मासिक बजट पर पड़ रहा है।
विज्ञापन


बढ़ते खर्च को देखते हुए अभिभावक बच्चों की पढ़ाई के लिए अलग से बजट बना रहे हैं। उन्हें फीस के साथ किताबों, स्टेशनरी और आने-जाने के खर्च का भी ध्यान रखना पड़ रहा है। ऐसे में परिवारों के लिए घर के बाकी खर्चों के साथ बच्चों की शिक्षा का खर्च संभालना जरूरी हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



वर्जन
कॉलेज की फीस के अलावा किताबें, स्टेशनरी और नोट्स पर भी काफी खर्च हो जाता है। कई बार पढ़ाई के लिए जरूरी किताबें और अन्य सामग्री खरीदनी पड़ती है। इससे हर महीने का बजट बढ़ जाता है। - सचिन



आने-जाने में भी रोजाना पैसे खर्च होते हैं। बस और मेट्रो से सफर करने के बाद भी कई बार ऑटो लेना पड़ता है। ऐसे में परिवहन और पढ़ाई का खर्च मिलाकर महीने का बजट संभालना मुश्किल हो जाता है। -निखिल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed