Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Be careful...this time air pollution started increasing even before winter.

Gurugram News: सावधान...इस बार सर्दी से पहले ही बढ़ने लगा हवा में प्रदूषण

Wed, 06 Sep 2023 11:14 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 06 Sep 2023 11:14 PM IST
विज्ञापन
Be careful...this time air pollution started increasing even before winter.
सुबह 10 बजे पीएम 2.5 का स्तर 243 रहा, हवा सांस लेने लायक नहीं
विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। खुला मौसम, नीला आसमान देखकर यह न समझें कि प्रदूषण नहीं है। शहर के रिहायशी इलाके में लगी प्रदूषण मापने वाली मशीन कह रही है कि हवा सांस लेने लायक नहीं है। इसकी गुणवत्ता खराब है। यह हवा बीमार कर सकती है। इस बार सर्दी से पहले ही शहर की हवा प्रदूषित होने लगी है।
यह हम नहीं कह रहे हैं। सेक्टर-51 में सेंट्रल पॉलुशन कंट्रोल बोर्ड (सीपीसीबी) द्वारा लगाए गए प्रदूषण मापक यंत्र के अनुसार बुधवार सुबह 10 बजे पीएम 2.5 का स्तर 243 बता रहा था। सीपीसीबी के नेशनल एयर क्वाॅलिटी इंडेक्स के अनुसार हवा की यह बेहद खराब क्वाॅलिटी है। इतने प्रदूषण से श्वास में दिक्कत आती है। यह स्थिति केवल बुधवार की नहीं, पिछले एक सितंबर से गुरुग्राम का एयर क्वालिटी इंडेक्स सेक्टर 51 जैसे रिहाइशी इलाके में पीएम 2.5 का 300 के आसपास होना बता रहा है।
विज्ञापन

पर्यावरण को लेकर सक्रिय लोग इस बात की चिंता जता रहे हैं। प्रतिनिधियों ने प्रशासन को प्रदूषणकारी तत्वों पर नियंत्रण के लिए लिखा है। आमतौर हवा में इस तरह अक्टूबर, नवंबर के महीने में प्रदूषण होता है। लोगों का कहना है कि अभी तो पराली भी नहीं जल रही। मौसम भी साफ है मगर हवा में प्रदूषण चिंता बढ़ाने वाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीपीसीबी ने 4 जगहों पर हवा में प्रदूषण को मापने के इंडिकेटर लगा रखे हैं। इनमें एक विकास सदन, सेक्टर 51, ग्वाल पहाड़ी और टेरी में हैं। इनमें सेक्टर 51 के इंडिकेटर प्रदूषण की मात्रा ज्यादा बता रहा है। सेक्टर 51 के आसपास भवन निर्माण सामग्री का खुले में बिकना, डीजल वाली गाड़ियों की ज्यादा आवाजाही, निर्माण कार्य होना भी प्रदूषण का कारण हो सकता है। पिछले दिनों खुले में कचरा जलाए जाने की घटनाएं देखी गई हैं। खास तौर पर बागवानी का कचरा जलाया गया।
व्हाई वेस्ट योअर वेस्ट और सिजिटन फॉर क्लीन एयर से जुड़ी रुचिका सेठी बताती हैं कि सेक्टर 50 में निरवाणा कंट्री के पास आधे किमी में कई जगहों पर नियमों का उल्लंघन करते हुए बगैर ढंके निर्माण सामग्री बिकती है। तिगरा गांव और आसपास की बस्तियों में बड़े पैमाने पर कंस्ट्रक्शन साइट के मजदूर रहते हैं, उन झुग्गियों में हर घर में लकड़ी जलाकर खाना बनाया जाता है। इसे सुलगाने के लिए प्लास्टिक के कट़्टे का प्रयोग किया जाता है जो ज्वलनशील होता है। इसका धुआं आसमान में सुबह शाम देखा जा सकता है।
दूसरी भवन निर्माण सामग्री को ले जाने के लिए डीजल वाली गाड़ियों का प्रयोग खूब होता है। इस इलाके में कई जगह मलबा डंप हो रहा है। इसकी रेत से भी हवा प्रदूषित हो रही है। कुछ जगहों पर कूड़ा भी जलता है। इन सब पर नियंत्रण नहीं किया गया तो आने वाले दिनों में प्रदूषण और ज्यादा बढ़ेगा।


बंधवाड़ी के कूड़े में लगी थी आग
रविवार रात से सोमवार की शाम तक बंधवाड़ी के लैंडफिल में जमा कूड़े में आग लग गई थी। काफी मात्रा में इससे धुआं फैला था। हालांकि नगर निगम ने यह स्पष्ट किया था कि कूड़े में मिथेन गैस की अधिकता और ज्वलनशील चीजों की उपस्थिति के कारण स्वत: आग लग गई थी। पर्यावरण पर काम रहीं वैशाली राणा ने बताया कि प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को इस तरह की घटनाएं नहीं हो, इस पर सख्ती करनी चाहिए। इस धुएं ने आसपास की हवा खराब की है। लैंडफिल में अगर मिला जुला कूड़ा लैंडफिल में जाएगा तो ऐसा होना स्वाभाविक है। गीला कूड़ा और प्लास्टिक आदि को एक साथ डंप नहीं किया जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed