{"_id":"64e77ef48312abfcd500c514","slug":"bajrang-dal-leader-pradeep-murder-accused-arrested-2023-08-24","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Nuh Violence: प्रदीप हत्याकांड में एक और आरोपी गिरफ्तार, दंगाइयों ने किया था कार पर पथराव; SIT कर रही जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nuh Violence: प्रदीप हत्याकांड में एक और आरोपी गिरफ्तार, दंगाइयों ने किया था कार पर पथराव; SIT कर रही जांच
Thu, 24 Aug 2023 09:32 PM IST
अनुज कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, सोहना
अमर उजाला नेटवर्क, सोहना
Published by: अनुज कुमार
Updated Thu, 24 Aug 2023 09:32 PM IST
सार
बजरंग दल पदाधिकारी प्रदीप हत्याकांड का आरोपी गिरफ्तार हो गया है। हिंसा मामले में पथराव और मारपीट करने का भी आरोप है।
विज्ञापन
नूंह हिंसा (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सीआईए सोहना की टीम ने बजरंग दल के पदाधिकारी प्रदीप के साथ हुई हिंसा और हत्या मामले के एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी को अदालत में पेश कर एक दिन की पुलिस रिमांड पर लिया गया है।
विज्ञापन
31 जुलाई को हुई थी वारदात
पुलिस के अनुसार, जावेद कॉलोनी निरंकारी कॉलेज सोहना के पास 31 जुलाई को एक डिजायर गाड़ी में सवार व्यक्तियों पर दंगाइयों द्वारा पथराव किया गया था। उसी दौरान पुलिस वहां पहुंची और गाड़ी में सवार व्यक्तियों को सुरक्षित निकालकर उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में दाखिल कराया।
विज्ञापन
हत्या के बाद इन धाराओं में मामला दर्ज
इस घटना में लगी चोटों के कारण कार में सवार प्रदीप नामक युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई थी। प्रदीप बजरंग दल का पदाधिकारी था। इस मामले में थाना शहर सोहना, गुरुग्राम में धारा 147, 148, 149, 188, 302, 506 आईपीसी व शस्त्र अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया था।
विज्ञापन
पुलिस ने जांच टीम की गठित
मामले की जांच के लिए डीसीपी क्राइम विजय प्रताप सिंह के नेतृत्व में एक एसआईटी गठित की गई है। इसमें सोहना क्राइम ब्रांच सहित विभिन्न क्राइम ब्रांच की पुलिस टीमों को शामिल किया गया। सोहना क्राइम ब्रांच के प्रभारी एसआई सत्यप्रकाश की टीम ने वारदात को अंजाम देने में शामिल रहे आरोपी अजहरूद्दीन उर्फ अज्जू निवासी रायपुर कॉलोनी सोहना, जिला गुरुग्राम (उम्र 24 वर्ष) को सोहना को गिरफ्तार किया है।