फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   B and C towers of Chintels safe

Gurugram News: चिनटेल्स के बी और सी टावर सुरक्षित

Thu, 27 Jul 2023 11:17 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 27 Jul 2023 11:17 PM IST
विज्ञापन
B and C towers of Chintels safe
चिनटेल्स पैराडाइसो सोसाइटी
सार्वजनिक हुई जांच रिपोर्ट में प्रत्येक वर्ष संरचनात्मक ऑडिट कराने के लिए कहा
विज्ञापन


निर्माण में क्लोराइड युक्त पानी के चलते नियमित रखरखाव करने की जरूरत



अमर उजाला ब्यूरो

गुरुग्राम। सेक्टर-109 स्थित चिनटेल्स पैराडाइसो सोसाइटी के दो टावरों बी और सी को संरचनात्मक ऑडिट के बाद रहने के लिए सुरक्षित घोषित किया गया है। हालांकि इनका वर्ष में एक बार ऑडिट कराने और नियमित रखरखाव करने की जरूरत बताई गई है। माना गया है कि इनमें भी क्लोराइड युक्त पानी का इस्तेमाल हुआ है, इसलिए एहतियाती उपाय किए जाने की जरूरत है। इससे पहले सोसाइटी के हादसाग्रस्त टावर डी सहित ई, एफ जी और एच को रहने के लिए असुरक्षित घोषित किया जा चुका है।
10 फरवरी 2022 को डी टावर में हुए हादसे के बाद प्रशासन ने जांच समिति गठित की थी। आईआईटी दिल्ली के विशेषज्ञों ने पिछले दिनों अपनी ऑडिट रिपोर्ट प्रशासनिक समिति को सौंपी थी। इसके बाद डीटीपी प्रवर्तन की ओर से चिनटेल्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड को जांच समिति के निर्देशों का पालन करने के लिए कहा गया। कहा गया कि वर्तमान में दोनों टावर सुरक्षित हैं लेकिन निर्माण में क्लोराइड के इस्तेमाल के चलते भविष्य में जर्जर होने की प्रक्रिया हो सकती है, इसलिए ऐेसे एहतियाती उपाय किए जाएं जिससे स्टील में जंग लगने की प्रक्रिया को रोका जा सके। दोनों टावरों का प्रत्येक वर्ष जनवरी में ऑडिट होना चाहिए। यह ऑडिट का काम जो चार एजेंसियां पैनल में हैं, उनमें से किसी एक के माध्यम से होगा। ऑडिट की रिपोर्ट सोसाइटी की रेजीडेंट वेलफेयर सोसाइटी (आरडब्ल्यूए) और जिला नगर योजनाकार कार्यालय के साथ साझा की जाएगी। टावरों में रहने वाले फ्लैट मालिकों को किसी भी प्रकार की मरम्मत या रेनोवेशन आदि से पहले प्रशासन से इजाजत लेनी होगी। बिल्डर को भी कोई काम कराने से पहले इजाजत लेनी होगी।
विज्ञापन

यह भी कहा गया है कि दोनों टावर भविष्य में अगर असुरक्षित घोषित होते हैं तो जिस प्रकार के उपाय डी, ई, एफ, जी और एच टावर के फ्लैट मालिकों के लिए किए गए हैं, वैसे ही प्रावधान इनके लिए भी करने होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन





जांच समिति के निर्देशों का पालन कराने के लिए चिनटेल्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड को पत्र भेजा है। दोनों टावर एहतियाती उपायों के साथ सुरक्षित माने गए हैं।

- मनीष यादव, डीटीपी प्रवर्तन



'मौजूदा बाजार के अनुसार दी जा रही दरें'
गुरुग्राम। चिनटेल्स पैराडाइसो सोसाइटी में रहने के लिए असुरक्षित घोषित किए गए फ्लैटों के लिए एक विकल्प वापस लेने और मूल्यांकन दर कम होने की बातें सामने आने पर चिनटेल्स प्रबंधन ने स्पष्ट किया है कि यह सही नहीं है। जो लोग यह कह रहे हैं कि मूल्यांकन की दरें एक वर्ष पुरानी हैं वह सही नहीं हैं, जबकि प्रशासन ने जो दरें पिछले वर्ष प्रस्तावित की थीं, उन दरों में वृद्धि की गई है। फ्लैट के बदले मालिकों को 6500 रुपये स्क्वायर फीट की दर दी जा रही है। चिनटेल्स प्रबंधन की ओर से सीनियर वाइस प्रेसिडेंट जेएन यादव ने कहा है कि जो दरें हम दे रहे हैं वह मौजूदा बाजार दरों के मुताबिक हैं। दो टावरों के संबंध में आई ऑडिट रिपोर्ट पर कहा कि सेंट्रल बिल्डिंग रिसर्च इंस्टीट्यूट (सीबीआरई) जाने का विकल्प भी खुला हुआ है। जरूरत पड़ी तो उसके साथ जा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed