फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Auto driver and policeman injured in collision with roadways bus

Gurugram News: रोडवेज बस की टक्कर से ऑटो चालक व सिपाही घायल

Mon, 13 Nov 2023 11:48 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 13 Nov 2023 11:48 PM IST
विज्ञापन
Auto driver and policeman injured in collision with roadways bus
दिल्ली-जयपुर हाईवे पर एनएसजी मानेसर कैंपस के पास हुआ हादसा
विज्ञापन



अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। दिल्ली-जयपुर हाईवे पर एनएसजी मानेसर कैंपस के पास तेज रफ्तार से आई राजस्थान रोडवेज की बस ने ऑटो में टक्कर मार दी। इस दौरान ऑटो का चालक व सवारी के रूप में बैठे दो पुलिसकर्मी घायल हो गए। घायल सिपाही व ऑटो चालक को गंभीर हालत में अस्पताल में दाखिल कराया गया है। मानेसर थाना में राजस्थान रोडवेज बस के ड्राइवर के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।



पुलिस को दी शिकायत में जींद निवासी दीपक ने बताया कि वह कौशल रोजगार योजना के तहत नौकरी करता है। रविवार सुबह करीब 7 बजे वह मानेसर ट्रैफिक थाना के सामने दिल्ली जाने वाली साइड पर सड़क किनारे सवारी वाहन के इंतजार में खड़ा था। वहीं पर सिपाही संजय कुमार भी खड़ा था। ये दोनों सवारी ऑटो में बैठ गए और एनएसजी कैंपस के पास पहुंचे तो पीछे से तेज रफ्तार से आई राजस्थान रोडवेज की बस ने ऑटो में टक्कर मार दी। हादसे में दीपक को दाएं हाथ व बाएं पैर में गुम चोट लगी। जबकि सिपाही संजय कुमार को सिर व शरीर के अन्य हिस्सों पर गंभीर चोट लगी। ऑटो ड्राइवर को भी हादसे में काफी चोट लगी। दोनों को इलाज के लिए अस्पताल में दाखिल कराया गया। हादसे के बाद रोडवेज बस का चालक मौके से भाग गया। घायल दीपक के बयान पर मानेसर थाना पुलिस ने बस ड्राइवर के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed