फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Atul Kataria Chowk to Sector 17 red light road will be closed for four months

चार माह बंद रहेगा अतुल कटारिया चौक से सेक्टर 17 लाल बत्ती मार्ग

Mon, 13 Sep 2021 11:03 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 13 Sep 2021 11:03 PM IST
विज्ञापन
Atul Kataria Chowk to Sector 17 red light road will be closed for four months
गुरुग्राम। अतुल कटारिया चौक पर चल रहे निर्माण में तेजी लाने के लिए कॉपसहेड़ा बार्डर की ओर जाने व आने वाले मार्ग को बंद किया जाएगा। भवन और सड़क निर्माण विभाग की ओर से मांगे गए समय के मुताबिक मार्ग को चार माह तक बंद करने की योजना तैयार की गई है।
विज्ञापन

अतुल कटारिया चौक से दिल्ली की ओर जाने वाले वाहन एमडीआई चौक या शीतला माता मंदिर से पालम विहार होकर निकल सकते हैं। दिल्ली की ओर से बस अड्डे की ओर आने वाले वाहनों को इफ्को चौक की ओर से सुखराली होते हुए एमडीआई चौक पर निकाला जाएगा। यातायात पुलिस यह मार्ग आठ से दस दिन के भीतर बंद कर देगी।
विज्ञापन

यह है प्रोजेक्ट
अतुल कटारिया चौक पर 750 मीटर का फ्लाईओवर बनाया जा रहा है। इसके साथ ही एमडीआई चौक की ओर से शीतला माता मंदिर की ओर 650 मीटर का अंडरपास बन रहा है। पूरा प्रोजेक्ट 47 करोड़ रुपये का है। समय सीमा डेढ़ साल थी, जो बीत रही है। अधिकारियों के अनुसार, बिजली की लाइन, वन विभाग की एनओसी, वाटर ड्रेन शिफ्ट होने में ही यह समय लग गया। अब चार माह के भीतर निर्माण पूरा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुराने शहर को जोड़ने वाला प्रमुख चौक
दिल्ली से पुराने शहर को जोड़ने वाला यह प्रमुख चौक है। इस पर रोज बस अड्डे की ओर से उद्योग विहार व शीतला कॉलोनी से सेक्टर 14 व राजीव कॉलोनी की ओर जाने वाले हजारों वाहन गुजरते हैं।
मास्टर वाटर ड्रेन में बैंडिंग को शिफ्ट करने में हुई देरी
एमडीआई चौक की ओर से शीतला माता मंदिर की ओर बनने वाले अंडरपास के रास्ते में वाटर ड्रेन की बैंडिंग है। इसे शिफ्ट करने में समय लग रहा है। इसके साथ ही एक मशहूर रेस्तरां के सामने भी ड्रेन को हटाने में समय लग रहा है।
अतुल कटारिया चौक पर निर्माण कार्य करने वाली एजेंसी की ओर से पत्र मिलने के बाद इस मार्ग को बंद किया जा रहा है। जल्द से जल्द कंपनी की ओर से इस प्वाइंट पर निर्माण पूरा करने को कहा गया है। इसके बाद रास्ते को खोल दिया जाएगा।

- आरएस तोमर, डीसीपी ट्रैफिक, गुरुग्राम
फलाईओवर निर्माण के लिए वाटर ड्रेन शिफ्ट करने, बिजली की केबल लाइन हटाने में समय लग गया। इस काम में समय अधिक लगने से प्राजेक्ट में देरी हुई। चार माह के भीतर इसे पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।
- पुनीत, कार्यकारी अभियंता, भवन व सड़क निर्माण विभाग, गुरुग्राम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed