{"_id":"64b97eed18551c943f009667","slug":"attempted-to-burn-the-family-alive-set-fire-to-the-house-gurgaon-news-c-24-1-noi1094-10224-2023-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: परिवार को जिंदा जलाने का प्रयास, घर में लगाई आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: परिवार को जिंदा जलाने का प्रयास, घर में लगाई आग
विज्ञापन
सीसीटीवी फुटेज से खुलासा, दो लोगों ने छिड़का ज्वलनशील पदार्थ
पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू की
संवाद न्यूज एजेंसी
फर्रुखनगर। फर्रुखनगर थाना क्षेत्र में दो युवकों ने एक परिवार को जिंदा जलाने का प्रयास किया। सीसीटीवी में इस बात का खुलासा हुआ है कि ज्वलनशील पदार्थ छिड़ककर इन युवकों ने घर के मेन गेट पर उस समय आग लगा दी, जब पूरा परिवार अंदर सोया हुआ था। पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
सुल्तानपुर गांव के रहने वाले जतिन कुमार ने बताया कि बुधवार रात को वह परिवार सहित घर पर सो रहे थे। अलसुबह करीब तीन बजे घर में आग लगी देखी। इसके बाद परिवार के साथ ही आसपास के लोगों ने पानी डालकर आग बुझाई। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। इसके बाद उन्होंने आग के कारण जानने का प्रयास किया और सीसीटीवी कैमरे की फुटेज चेक की। जिसमें सामने आया कि दो युवक उनके घर के गेट पर ज्वलनशील पदार्थ डाल रहे हैं और वह आग लगाकर भाग गए। उन्होंने पुलिस को बताया कि इस आग से उनका काफी नुकसान हुआ है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।