फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Attack after entering the house, one youth seriously injured, case registered against many

Gurugram News: घर में घुसकर हमला,एक युवक गंभीर, कई के खिलाफ केस दर्ज

Tue, 21 Apr 2026 12:39 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 21 Apr 2026 12:39 AM IST
विज्ञापन
Attack after entering the house, one youth seriously injured, case registered against many
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


पलवल। सदर थाना क्षेत्र के गांव फिरोजपुर में पुरानी रंजिश के चलते घर में घुसकर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। हमले में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है। जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। सदर थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर नामजद आरोपियों सहित अन्य पर केस कर जांच शुरू की है। गांव फिरोजपुर निवासी राहुल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 3 अप्रैल की रात करीब 10:30 बजे उसका भाई ललित घर के बाहर खड़ा था। इसी दौरान मनोहर उर्फ मन्नो अपने साथियों के साथ वहां पहुंचा और गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर विवाद बढ़ गया। शोर सुनकर पहुंचे पिता टेकचंद ने बीच-बचाव किया और ललित को घर के अंदर ले जाकर दरवाजा बंद कर दिया।


इसके बाद मनोहर अपने भाई महेश और बेटे भोल्ला उर्फ प्रिंस के साथ हथियार लेकर वापस आया। तीनों ने जबरन घर में घुसकर ललित पर परसा और बल्लम से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। शोर मचाने पर आरोपी मौके से फरार हो गए और जाते-जाते मारने की धमकी दी। पीड़ित पक्ष के अनुसार, बाद में आरोपियों ने 8-9 अन्य लोगों के साथ मिलकर घर पर ईंट-पत्थर भी बरसाए। घायल ललित को पहले पलवल और फिर गंभीर हालत में अन्य अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सदर थाना पुलिस ने विभिन्न धाराओं में केस किया है। थाना प्रभारी सुंदर पाल ने बताया कि मामले की जांच जारी है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article