{"_id":"603b8c868ebc3ee9620c4e92","slug":"aryan-and-clan-showed-power-in-judo-gurgaon-news-noi568312682","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो दिवसीय जिला स्तरीय जूडो प्रतियोगिता का समापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो दिवसीय जिला स्तरीय जूडो प्रतियोगिता का समापन
विज्ञापन
लड़कियों की कुश्ती मुकाबले में एक दूसरे को पटखनी देने की कोशिश करती हुई पहलवान।
- फोटो : Gurgaon
गुरुग्राम। शहर के धनवापुर रोड स्थित गुड़गांव जूडो अकादमी में आयोजित जिला स्तरीय प्रतियोगिता का रविवार को समापन हुआ। प्रतियोगिता में लगभग 200 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। बालक वर्ग में आर्यन मौर्या और बालिका वर्ग में वंशिका पंवार को बेस्ट जूडो खिलाड़ी चुना गया।
कोच महेंद्र सिंह ने बताया कि प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ी राज्य स्तर पर आयोजित होने वाली जूडो प्रतियोगिता में गुरुग्राम का प्रतिनिधित्व करेंगे। उन्होंने बताया कि सीनियर वर्ग औैर जूनियर वर्ग के लिए 6 व 7 मार्च को भिवानी में राज्य स्तरीय प्रतियोगिता आयोजित होगी। वहीं, सब जूनियर व कैडेट की प्रतियोगिता का शेड्यूल अभी जारी नहीं किया गया हैै। सब जूनियर वर्ग के 40 किलो भारवर्ग में आर्यन ने पहला, 45 किलो भार वर्ग में ध्रुव ने पहला, 50 किलो भार वर्ग में निर्भय ने पहला, 55 किलो भार वर्ग में फरमान ने पहला स्थान और 66 प्लस किलो भार वर्ग में अर्नब ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। जूनियर वर्ग के 55 किलो भार वर्ग में धर्मेंद्र और 60 किलो भार वर्ग में सोनू पहले स्थान पर रहे।
ये रहे बालिका वर्ग के परिणाम
मिनी सब जूनियर के 18 किलो भार वर्ग में अंशी ने पहला स्थान, 21 किलो भार वर्ग में अनु ने पहला स्थान, 24 किलो भार वर्ग में श्री ने पहला स्थान, 27 किलो भार वर्ग में वंशिका ने पहला स्थान, 33 किलो भार वर्ग में वंशिका ने पहला स्थान, 36 किलो भार वर्ग में मुस्कान ने पहला स्थान, 42 किलो भार वर्ग में पारुल ने पहला और प्लस 42 किलो भार वर्ग में मुस्कान ने पहला स्थान हासिल किया। सब-जूनियर के 32 किलो भार वर्ग में वंशिका ने पहला स्थान, 36 किलो भार वर्ग में आराधना ने पहला स्थान, 40 किलो भार वर्ग में संध्या ने पहला स्थान, 44 किलो भार वर्ग में खुशी ने पहला स्थान, 57 किलो भार वर्ग में पलक ने पहला स्थान और प्लस 57 किलो भार वर्ग में दीया ने पहला स्थान हासिल किया।