फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Anti-polio drug administered to 49867 children on the second day

दूसरे दिन 49867 बच्चों को पिलाई गई पोलियोरोधी दवा

Mon, 28 Jun 2021 11:10 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 28 Jun 2021 11:10 PM IST
विज्ञापन
Anti-polio drug administered to 49867 children on the second day
गुरुग्राम। पल्स पोलियो अभियान के दूसरे दिन जिले में 49,867 बच्चों को घर घर जाकर पोलियो रोधी दवा पिलाई गई। इस अभियान के तहत अब तक जिले में 1 लाख 32 हजार 718 बच्चों को पोलियो रोधी दवा पिलाई जा चुकी है, जो निर्धारित लक्ष्य का 83 फीसदी है। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. एमपी सिंह ने बताया कि अभियान के तहत पहले दिन 81, 987 बच्चों को पोलियोरोधी दवा पिलाई गई थी। अभियान के तहत जिले में 1 लाख 60 हजार 245 बच्चों को पोलियोरोधी दवा पिलाने का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन

अभियान के तहत बच्चों को दवा पिलाने के लिए पहले दिन जिले में 677 बूथ बनाए गए थे। इसी तरह 29 जून को 5 वर्ष तक के बच्चों को घर-घर जाकर बच्चों को पोलियो रोधी दवा पिलाई जाएगी। इस दौरान स्वास्थ्यकर्मियों सहित ड्यूटी पर तैनात अन्य स्टाफ के द्वारा कोविड-19 प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन किया जा रहा है। टीम के सभी सदस्यों को पर्याप्त संख्या में फेस मास्क, ग्लब्स, हैंड सैनिटाइजर तथा पीपीई किट दी गई है। अभियान के तहत लक्ष्य को पूरा करने के लिए तीसरे दिन मंगलवार को भी डोर टू डोर अभियान के तहत बच्चों को पोलियोरोधी दवा पिलाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed