फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   anti encroachment campaign

Gurugram News: अतिक्रमण हटाने के दाैरान 15 दुकानों का सामान जब्त, 8 हजार रुपये जुर्माना

Thu, 06 Nov 2025 05:54 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 06 Nov 2025 05:54 PM IST
विज्ञापन
anti encroachment campaign
तावडू। नगर पालिका प्रशासन ने गुरुवार को बावला रोड और मुख्य बाजार में बड़े स्तर पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। इस दौरान 15 दुकानदारों का बाहर रखा सामान जब्त किया गया और कुल 8 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया। हालांकि अभियान का असर धरातल पर न के बराबर दिखा, क्योंकि टीम के पहुंचने से पहले ही दुकानदारों को खबर मिल गई थी और उन्होंने अपना सामान समेट लिया था। सूत्रों के अनुसार मुख्य बाजार में दो दिन पहले अतिक्रमण के कारण एक बाइक सवार की दुकानदार से तीखी बहस हो गई थी। पीड़ित ने इसकी शिकायत नगरपालिका में की थी, जिसके बाद प्रशासन हरकत में आया। पिछले एक सप्ताह से लगातार चल रहे अभियान के बावजूद स्थिति जस की तस बनी हुई है। नगर पालिका की टीम सबसे पहले ट्रैक्टर-ट्रॉली के साथ मुख्य बाजार पहुंची। जहां-जहां सामान बाहर मिला, उसे जब्त किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed