{"_id":"6adbb05eab7f5b3ac50634a6","slug":"another-house-in-sector-31-has-tilted-all-four-floors-have-been-evacuated-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-105244-2026-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: सेक्टर-31 में एक और मकान झुका, चारों फ्लोर खाली कराए गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: सेक्टर-31 में एक और मकान झुका, चारों फ्लोर खाली कराए गए
विज्ञापन
सेक्टर-31 में एक और मकान झुका, चारों फ्लोर खाली कराए गए- बगल के चार मकानों के 16 परिवारों पर बेघर होने का संकट- पिलर बैठने और फर्श धंसने से मकान नंबर 769 की स्टिल्ट पार्किंग से चौथी मंजिल तक आईं दरारें
- पुलिस ने मकान खाली करने के दिए निर्देश
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। सुशांत लोक के बाद अब सेक्टर-31 में एक और मकान के झुकने का मामला सामने आया है। बगल के खाली प्लॉट में नींव खुदाई कार्य के चलते सेक्टर-31 के मकान नंबर 769 में पिलर बैठने, फर्श धंसने की दिक्कत आ गई। पांच मंजिला इस मकान की कई मंजिलों पर बड़ी-बड़ी दरारें आने से आसपास रहने वाले परिवारों की चिंता बढ़ गई है। सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस ने चार मकानों को खाली कराने के निर्देश दिए हैं। इससे इन मकानों में रहने वाले 16 परिवारों के सामने घर छोड़ने का संकट खड़ा हो गया है।
मकान नंबर 769 की स्टिल्ट पार्किंग से लेकर पहली, दूसरी, तीसरी और चौथी मंजिल तक दरारें आ गई हैं। आरोप है कि दो दिन पहले ये दरारें आना शुरू हुई। शुरू में हल्की दरारें आई थी जो शुक्रवार को काफी गंभीर हो गई। एहतियात के तौर पर इस बिल्डिंग को भी साइड से सपोर्ट देने के लिए हाईड्रा मशीनें लगाई गई हैं। आरोप है कि पास के प्लॉट में नींव की मिट्टी आगे से पीछे तक एक साथ खोद दी गई। इससे इस पांच मंजिला मकान को सहारा नहीं मिला और इमारत में कई दरारें और फर्श धंसने की समस्या आ गई।
विज्ञापन
सामान समेटकर घर छोड़ने को मजबूर परिवार
मकान मालिक मनोज भसीन, प्रवीण अत्रे, जे. गोपालकृष्ण और अमित वशिष्ठ के परिवारों को अपने घर खाली कराने पड़े हैं। इस मकान में भी किराये पर रहने वाले परिवारों को शुक्रवार को घर खाली करा लिया गया है। मकान में आई दरारों और पिलर बैठने के कारण उन्हें किसी बड़े हादसे का डर सता रहा है। प्रभावित लोगों का कहना है कि पड़ोसी प्लॉट के मालिक की ओर से मकान को सुरक्षित करने या दोबारा बनाकर देने के संबंध में अब तक कोई ठोस आश्वासन नहीं मिला है। ऐसे में उन्हें अपने सामान के साथ घर खाली करने की चिंता सता रही है।
चार मकानों को खाली कराने के निर्देश
पुलिस ने सुरक्षा को देखते हुए मकान नंबर 764, 768, 769 और 771 को खाली कराने के निर्देश दिए हैं। संबंधित लोगों को जल्द से जल्द मकान खाली करने को कहा गया है। कार्रवाई का उद्देश्य किसी संभावित हादसे से पहले लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है।
शुक्रवार शाम को यहां मौजूद मकान मालिक के रिश्तेदार ने बताया कि ये मकान करीब 4-5 साल पहले बना था। स्टिल्ट पार्किंग के ऊपर चार मंजिल बनी हुई हैं। साथ वाले प्लॉट में निर्माण कार्य के लिए करीब 12 फीट खुदाई हुई है। दो दिन हल्की दरार आई थी जो धीरे धीरे बढ़ गई। शाम तक प्रशासन की तरफ से कोई भी बात नहीं की गई है।
शुक्रवार दोपहर के समय हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण की एक टीम ने भी यहां विजिट किया। अब सबसे अहम सवाल यह है कि झुके हुए मकान की संरचनात्मक स्थिति कितनी गंभीर है और आसपास की इमारतें कितनी सुरक्षित हैं। इसके लिए तकनीकी जांच और प्रभावित मकानों की सुरक्षा का आकलन जरूरी है। जांच के निष्कर्षों के आधार पर ही नुकसान की वजह और आगे की कार्रवाई की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।