फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Anishka Sharma first in Jharssa cluster gymnastics

Gurugram News: झाड़सा क्लस्टर जिम्नास्टिक में अनिष्का शर्मा प्रथम

Mon, 08 Sep 2025 05:14 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 08 Sep 2025 05:14 PM IST
विज्ञापन
Anishka Sharma first in Jharssa cluster gymnastics
नेहरू स्टेडियम में आयोजित हुई प्रतियोगिताएं, दस छात्राओं का ब्लॉक स्तर पर चयन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

गुरुग्राम। झाड़सा क्लस्टर स्तर की जिम्नास्टिक प्रतियोगिता 2025 नेहरू स्टेडियम गुरुग्राम में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुई। प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों की छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपने हुनर का शानदार प्रदर्शन किया। इसमें अनिष्का शर्मा ने पहला स्थान हासिल किया है।


प्रतियोगिता के परिणामों के आधार पर कुल 10 छात्राओं का चयन स्कूल ब्लॉक लेवल जिम्नास्टिक प्रतियोगिता के लिए किया गया। इनमें एमआरआईएस सेक्टर-46 की अनिष्का शर्मा ने सर्वाधिक 27.50 अंक प्राप्त कर पहला स्थान हासिल किया। वहीं, सलवान पब्लिक स्कूल की कनु मलिक ने 25.00 अंक लेकर दूसरा स्थान और सेंट जेवियर स्कूल सेक्टर-49 की इयाना राजपूत ने 20.50 अंक प्राप्त कर तीसरा स्थान पाया। इसके अलावा डीपीएस सेक्टर-45 की कृषा शर्मा और मनीष्का तोमर चौथे और पांचवें स्थान पर रहीं। डीपीएस-45 की ही मीरा ने छठा स्थान प्राप्त किया। सातवें स्थान पर गौरविका कौशिक, आठवें पर दित्य जांगड़ा, नौवें पर दित्य शर्मा और दसवें पर आरोही रहीं।
विज्ञापन



प्रतियोगिता के दौरान नेहरू स्टेडियम से जिम्नास्टिक कोच नवीन सैनी और केआर मंगलम स्कूल के एचओडी राज कुमार विशेष रूप से उपस्थित रहे। चयनित छात्राओं से आगामी ब्लॉक स्तर की प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद जताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed