फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Angry with love marriage, brother-in-law was shot Angry with the bullet, brother-in-law was shot

प्रेम विवाह से नाराज होकर जीजा को मारी गोली

Mon, 23 Aug 2021 06:08 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 23 Aug 2021 06:08 PM IST
विज्ञापन
Angry with love marriage, brother-in-law was shot Angry with the bullet, brother-in-law was shot
गुरुग्राम। फर्रूखनगर इलाके में अपनी बहन के प्रेम विवाह से नाराज चल रहे भाई ने साथियों संग मिलकर जिम संचालक जीजा पर तमंचे से जानलेवा हमला कर दिया। घटना के समय वह घर पर सो रहा था। उसे घंटी बजाकर बाहर बुलाया था। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने आरोपी साले और अन्य पर हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

नारायण वाटिका में रहने वाला राजेश (35) जिम संचालक है। उसने 2014 में रेवाड़ी निवासी मोनिका से प्रेम विवाह किया था। इसे लेकर राजेश के परिजन तो राजी हो गए थे, लेकिन मोनिका के घरवाले नाराज थे। भाई सचिन इसे लेकर कुछ ज्यादा ही आक्रोशित था। वह कई बार इसका अंजाम भुगतने की धमकी दे चुका था। मोनिका ने बताया कि बाद में उसके माता-पिता तो रिश्ते के लिए राजी हो गए थे, लेकिन सचिन लगातार धमकी देता रहा। शनिवार की रात राजेश अपने घर पर ही था। 12 बजे दरवाजे पर घंटी बजी। बाहर आकर देखा तो सचिन अपने दो अन्य साथियों के साथ तमंचा लेकर खड़ा था।
विज्ञापन

उसने राजेश पर तमंचा तान दिया। इससे बचने के लिए राजेश घर की ओर दौड़ा तो सचिन ने गोली चला दी। गोली उसके कंधे में जा लगी। मोनिका के शोर मचाने पर परिजन व अन्य लोग आ गए। आरोपी मौके से भाग गए। घायल ने अस्पताल में बयान देकर सचिन व अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। हालांकि, उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की लगातार तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed