फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   An unknown vehicle hit the bike, two youths died

Gurugram News: अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, दो युवकों की मौत

Mon, 08 Sep 2025 07:08 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 08 Sep 2025 07:08 PM IST
विज्ञापन
An unknown vehicle hit the bike, two youths died
भाई की शिकायत पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पटौदी। बिलासपुर थाना क्षेत्र में सोमवार की सुबह करीब 6.45 बजे अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक पर सवार दो युवकों की मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही बिलासपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को गुरुग्राम के सेक्टर-10 स्थित नागरिक अस्पताल में पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने दोनों शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में पहुंचाया। मृतक के भाई की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
मृतकों की पहचान बादशाहपुर क्षेत्र स्थित खोरा कॉलोनी गांधी नगर निवासी प्रदीप कुमार (31 वर्ष) और झारखंड निवासी अनिल कुमार (21 वर्ष) के रूप में हुई है। मृतक प्रदीप कुमार के भाई सुमित कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि भाई प्रदीप कुमार (31 वर्ष) सेक्टर-70 स्थित जीपीएल इंडन लाइट्स कंपनी में नौकरी करता था। रविवार की रात को वह कंपनी के सुपरवाइजर अनिल कुमार के साथ बाइक से कापड़ीवास गांव में किसी जानकार के पास एक कार्यक्रम में गए हुए थे।
विज्ञापन

सोमवार की सुबह जब वे कापड़ीवास गांव से बादशाहपुर लौट रहे थे तो करीब 6.45 बजे बिलासपुर स्थित पार्क इन होटल के पास अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल होने से उनकी मौत हो गई। सोमवार को दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
जांच अधिकारी बीरेंद्र ने बताया कि घटनास्थल के आसपास और रोड पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखकर बाइक को टक्कर मारने वाले वाहन की पहचान करने के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed