फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   An employee of a bank subsidiary company fled with Rs 1.23 lakh

Gurugram News: बैंक की सहायक कंपनी का कर्मी 1.23 लाख रुपये लेकर भागा

Fri, 30 May 2025 12:21 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 30 May 2025 12:21 AM IST
विज्ञापन
An employee of a bank subsidiary company fled with Rs 1.23 lakh
शिकायत के आधार पर पुलिस ने दर्ज किया मामला
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। सेक्टर-5 थाना क्षेत्र में इंडसइंड बैंक की सहायक कंपनी का कर्मचारी 1.23 लाख रुपये भाग गया। कर्मचारी को यह राशि कंपनी की शाखा में जमा करानी थी लेकिन उसने कंपनी में रुपये जमा न कराकर अपने पास रख लिए। शाखा मैनेजर की शिकायत के आधार पर पुलिस ने कर्मचारी के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
राजस्थान के धौलपुर निवासी सुधीर शर्मा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वे भारत फाइनेंशियल इंक्लूजन लिमिटेड कंपनी की गुरुग्राम शाखा में मैनेजर हैं। उनकी कंपनी इंडसइंड बैंक की सहायक कंपनी है। उनकी कंपनी गांव व शहर में गरीब महिलाओं को स्वरोजगार शुरू करने के लिए ऋण उपलब्ध कराती है। गुरुग्राम शाखा में ही मेवात के पुन्हाना निवासी मोहम्मद हसीन भी काम करता था।
विज्ञापन

मोहम्मद हसीन शाखा में आवेदन करने वाली महिलाओं को रुपये बांटने और कंपनी के रुपयों की रिकवरी करने का कार्य कर रहा था। आरोपी मोहम्मद हसीन 13 सदस्यों से कंपनी की राशि एकत्रित की और शाखा में जमा नहीं कराकर भाग गया। मोहम्मद हसीन ने छह सेंटरों के मेंबरों से कुल 1.23 लाख रुपये एकत्रित किए थे। अब उसका मोबाइल स्विच ऑफ जा रहा है। जांच अधिकारी प्रदीप कुमार ने बताया कि आरोपी को पकड़ने के लिए कार्रवाई की जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed