{"_id":"668a0eb1ebb8ba254204bf85","slug":"an-elderly-woman-running-a-grocery-shop-was-killed-by-being-attacked-with-a-sharp-weapon-2024-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram: धारदार हथियार से वार कर किराना दुकान चलाने वाले बुजुर्ग की हत्या, नौकर ने दिया वारदात को अंजाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram: धारदार हथियार से वार कर किराना दुकान चलाने वाले बुजुर्ग की हत्या, नौकर ने दिया वारदात को अंजाम
Sun, 07 Jul 2024 09:12 AM IST
विजय पुंडीर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम
Published by: विजय पुंडीर
Updated Sun, 07 Jul 2024 09:12 AM IST
सार
गुरुग्राम के भोंडसी थाना क्षेत्र में द सरेना सोसाइटी में किराना की दुकान चलाने वाले बुजुर्ग की धारदार हथियार से हत्या कर दी। साथ में रहने वाले नौकर ने वारदात को अंजाम दिया है।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गुरुग्राम के भोंडसी थाना क्षेत्र में द सरेना सोसाइटी में किराना की दुकान चलाने वाले बुजुर्ग की धारदार हथियार से हत्या कर दी। साथ में रहने वाले नौकर ने वारदात को अंजाम दिया है। सीआईए सोहन की टीम मामले की जांच कर रही है। स्थानीय थाना पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुट गई। आरोपी नौकर को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, मृतक राजीव ओझा गांव मांडल जिला भीलवाड़ा राजस्थान के रहने वाले थे। जो गुरुग्राम की एक सोसायटी में अकेले रहकर परचून की दुकान चलाते थे। फ्लैट में उनका शव मिला था। शव से दुर्गंध आ रही थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। और मामले की जांच में जुट गई। बुजुर्ग के नौकर को हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। जिसके पहचान अर्जुन कुमार (उम्र 22 वर्ष) निवासी गांव बरौली खैरगढ़, जिला फिरोजाबाद, यूपी के रूप में हुई है।
विज्ञापन