Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Amrit Pharmacy opens at the Civil Hospital; patients will get affordable medicines.

Gurugram News: नागरिक अस्पताल में खुली अमृत फार्मेसी, मरीजों को मिलेंगी सस्ती दवाइयां

Fri, 20 Nov 2026 11:59 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 20 Nov 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Amrit Pharmacy opens at the Civil Hospital; patients will get affordable medicines.
लोगों को किफायती दरों पर गुणवत्तापूर्ण दवाइयां उपलब्ध करवाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल : विधायक
विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। सेक्टर-10 स्थित जिला नागरिक अस्पताल में अमृत फार्मेसी का उद्घाटन किया गया। फार्मेसी पर मरीजों को उचित दरों पर दवाइयां उपलब्ध होंगी। लघु सचिवालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान गुरुग्राम के विधायक मुकेश शर्मा, मेयर राजरानी मल्होत्रा, हरियाणा डेयरी विकास सहकारी प्रसंघ के चेयरमैन रामअवतार गर्ग भी मौजूद रहे।

कार्यक्रम में यमुनानगर में स्वास्थ्य विभाग की ओर से आयोजित राज्य स्तरीय समारोह का सीधा प्रसारण किया गया, जिसमें मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत के संबोधन को लाइव देखा और सुना गया। कार्यक्रम में स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव भी मौजूद रहीं। मुख्यमंत्री ने राज्य स्तरीय कार्यक्रम के दौरान हरियाणा के 16 जिला नागरिक अस्पतालों में स्थापित अमृत फार्मेसी का उद्घाटन किया। विधायक मुकेश शर्मा ने अमृत फार्मेसी के उद्घाटन के बाद कहा कि अमृत फार्मेसी की शुरुआत लोगों को किफायती दरों पर गुणवत्तापूर्ण दवाइयां उपलब्ध करवाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। सरकारी अस्पतालों में उपचार करवाने आने वाले मरीजों और उनके परिजनों को जो दवाएं अस्पताल में नहीं मिलती हैं, उन्हें बाहर से दवाइयां खरीदनी पड़ती हैं, जिससे उनके उपचार पर आर्थिक बोझ बढ़ता है। अब अमृत फार्मेसी के माध्यम से मरीजों को उचित दरों पर दवाइयां उपलब्ध होंगी और उन्हें राहत मिलेगी।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक सुलभ, किफायती और जनहितकारी बनाना सरकार की प्राथमिकता है। नागरिक अस्पतालों में इस प्रकार की सुविधाओं का विस्तार होने से नागरिकों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिलेंगी। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि फार्मेसी का लाभ अधिक से अधिक मरीजों तक पहुंचाना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस अवसर पर मेयर राजरानी मल्होत्रा ने कहा कि अमृत फार्मेसी की शुरुआत स्वास्थ्य सेवाओं को लोगों के लिए फायदेमंद साबित होगी। उन्होंने कहा कि बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं हर नागरिक की आवश्यकता हैं और सरकार की ऐसी जनकल्याणकारी पहल से लोगों का सरकारी स्वास्थ्य व्यवस्था पर भरोसा और मजबूत होगा। कार्यक्रम में एडीसी सोनू भट्ट, सीएमओ डॉ वीरेंद्र बसवाना, नागरिक अस्पताल सेक्टर 10 से पीएमओ डॉ नीना गठवाल, डिप्टी सीएमओ डॉ अनुज गर्ग, डॉ मनीष, डॉ हिमानी सहित स्वास्थ्य विभाग के अन्य अधिकारी मौजूद रहे।



अमृत फार्मेसी की पहली ग्राहक बनीं अनुष्का
नागरिक अस्पताल में अमृत फार्मेसी के उद्घाटन के बाद पहली ग्राहक के तौर पर अनुष्का ने दवाइयां खरीदीं। अनुष्का सेक्टर 15 की रहने वाली हैं। वह नागरिक अस्पताल में इलाज के लिए आई थी। अनुष्का ने कहा कि अस्पताल परिसर में ही अमृत फार्मेसी शुरू होने से मरीजों को दवाइयां खरीदने के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा। इससे मरीजों का समय बचेगा और उन्हें आसानी से दवाइयां मिल सकेंगी। खासकर हृदय रोग सहित अन्य गंभीर बीमारियों से पीड़ित मरीजों को दवाइयां लेने में सुविधा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed