फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Ahir community submitted a memorandum to the former MP against the film 120 Bahadur

Gurugram News: अहीर समाज ने 120 बहादुर फिल्म के खिलाफ पूर्व सांसद को सौंपा ज्ञापन

Sat, 01 Nov 2025 12:13 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 01 Nov 2025 12:13 AM IST
विज्ञापन
Ahir community submitted a memorandum to the former MP against the film 120 Bahadur
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

गुरुग्राम। अहीर रेजिमेंट धरना समिति के प्रमुख सदस्यों ने केंद्रीय चुनाव समिति और पूर्व सांसद सुधा यादव से मुलाकात कर 120 बहादुर फिल्म का विरोध किया। उन्होंने ज्ञापन के माध्यम से बताया कि फिल्म में अहीर समाज को नीचा दिखाने का काम किया गया है। समिति सदस्य ने बताया कि सुधा यादव ने उन्हें आश्वासन दिया है कि वह इस मुद्दे को सेंसर बोर्ड और मुख्यमंत्री नयाब सिंह सैनी के समक्ष उठाएंगी और इसे गंभीरता से लिया जाएगा।

ज्ञात हो कि 26 अक्तूबर को अहीर समाज ने इस फिल्म के विरोध में गुरुग्राम से दिल्ली सरहौल बॉर्डर तक पैदल मार्च भी निकाला था। इस विरोध मार्च में समाज के हजारों लोगों ने भाग लिया और फिल्म के खिलाफ नारे लगाए।
विज्ञापन


समिति के सदस्यों का कहना है कि फिल्म में अहीर समाज को गलत रूप में प्रस्तुत कर उनके सम्मान और बहादुरी पर सवाल उठाए गए हैं। उन्होंने मांग की है कि फिल्म में किए गए इन आपत्तिजनक दृश्यों को हटाया जाए और यदि यह संभव न हो तो फिल्म पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगाया जाए। सुधा यादव ने कहा कि वह इस मुद्दे को गंभीर रूप से लेंगी और संबंधित अधिकारियों के साथ मिलकर उचित कार्रवाई सुनिश्चित करेंगी। समिति सदस्यों ने कहा कि अहीर समाज का कहना है कि यदि उनकी मांगें नहीं मानी गईं तो वे आगे भी प्रदर्शन जारी रखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर संयोजक अरुण यादव खेड़की दौला, श्योचन्द सरंपच शिकहोपुर, मदन यादव नाथुपुर, कंवर लाल नखड़ौला, रविन्द्र यादव फौजी पार्षद खोह, प्रहलाद यादव नवादा सहित विभिन्न लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed