फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Accused Arrested with Illegal Weapon in Encounter; Second Suspect Absconding

Gurugram News: मुठभेड़ में अवैध हथियार सहित आरोपी गिरफ्तार, दूसरा फरार

Fri, 29 May 2026 12:47 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 29 May 2026 12:47 AM IST
विज्ञापन
Accused Arrested with Illegal Weapon in Encounter; Second Suspect Absconding
होडल में एनकाउंटर के बाद इलाज के दौरान आरोपी बदमाश हर्ष का दृश्य
-घुसबैठी में कार्रवाई के बाद हंगामा, ग्रामीणों की भीड़ ने पुलिस पार्टी के साथ की धक्का-मुक्की
विज्ञापन

-पुलिस की निजी स्कॉर्पियो और आरोपी की बुलेरो कैंपर गाड़ी में की तोड़फोड़
-अफरा-तफरी के दौरान एक अन्य युवक हुआ घायल, अस्पताल में भर्ती कराया
संवाद न्यूज एजेंसी
तावडू। उपमंडल के गांव घुसबैठी में बुधवार देर शाम पुलिस मुठभेड़ में एक बदमाश को गिरफ्तार कर लिया गया। उसका साथी मौके का फायदा उठाकर भागने में सफल रहा। कार्रवाई के बाद उस समय तनावपूर्ण स्थिति बन गई, जब ग्रामीणों ने विरोध शुरू कर दिया। इस दौरान पुलिस पार्टी के साथ धक्का-मुक्की की गई। पुलिस की निजी स्कॉर्पियो और आरोपी की बुलेरो कैंपर गाड़ी में तोड़फोड़ भी की। इसी अफरा-तफरी के दौरान एक युवक घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। इस मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों के विरुद्ध केस दर्ज किया है।
बुधवार शाम नूंह सीआईए टीम आईएमटी रोजका मेव क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान सूचना मिली कि वांछित बदमाश खरखड़ी निवासी शाहिद उर्फ आडवाणी और उसका साथी वारिश अवैध हथियारों के साथ किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में बुलेरो कैंपर गाड़ी में गांव घुसबैठी की तरफ आ रहे हैं। पुलिस टीम ने गांव के पास संदिग्ध गाड़ी को घेरने का प्रयास किया। जैसे ही टीम गाड़ी के नजदीक पहुंची तो आरोपियों ने पुलिस पार्टी पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाब में पुलिस ने आत्मरक्षा में हवाई फायर किए और आरोपियों को आत्मसमर्पण के लिए कहा, लेकिन आरोपियों ने दोबारा फायर करने का प्रयास किया।
विज्ञापन

इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए वारिश पुत्र वहिद निवासी खरखड़ी को काबू कर लिया, जबकि उसका साथी शाहिद मौके से फरार हो गया। आरोपी वारिश के कब्जे से एक अवैध देशी तमंचा, एक खाली खोल और दो कारतूस बरामद किए गए हैं। इस दौरान गांव में बड़ी संख्या में लोग मौके पर एकत्रित हो गए और पुलिस कार्रवाई का विरोध करते हुए हंगामा शुरू कर दिया। भीड़ ने पुलिस पार्टी के साथ धक्का-मुक्की की तथा पुलिस की निजी स्कॉर्पियो और आरोपी की बुलेरो कैंपर गाड़ी में तोड़फोड़ भी की। इसी अफरा-तफरी के दौरान एक युवक घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना की सूचना मिलते ही डीएसपी तावडू अभिमन्यु लोहान के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस बल मौके पर पहुंचा और स्थिति को नियंत्रण में लिया गया। अस्पताल में भी काफी संख्या में ग्रामीण एकत्रित हो गए, जहां कुछ लोगों ने पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाए। इस दौरान कांग्रेस जिला अध्यक्ष शहीदा खान भी अस्पताल पहुंचीं। वहीं डीएसपी अभिमन्यु लोहान ने कहा कि पुलिस बदमाशों का पीछा कर रही थी और कार्रवाई के दौरान एक आरोपी को अवैध हथियार सहित गिरफ्तार किया गया है। मामले की जांच जारी है और तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।


--------------
सोशल मीडिया संदेशों पर सख्ती :
नूंह पुलिस प्रवक्ता की ओर से कहा गया है कि देर रात हुए घटनाक्रम को लेकर कुछ लोगों द्वारा सोशल मीडिया पर भ्रामक और गलत संदेश फैलाने का प्रयास किया गया है। ऐसे सोशल मीडिया अकाउंट्स और पोस्टों की निगरानी की जा रही है तथा जांच के आधार पर नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed