फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Accused arrested for cheating on the pretext of getting a job in Railways under sports quota

Gurugram News: रेलवे में स्पोर्ट्स कोटा के तहत नौकरी दिलाने का झांसा देकर की ठगी, आरोपी गिरफ्तार

Thu, 09 Jul 2026 06:49 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jul 2026 06:49 PM IST
विज्ञापन
Accused arrested for cheating on the pretext of getting a job in Railways under sports quota
नवंबर 2025 से जनवरी 2025 के दौरान ठगे थे 30 लाख रुपये
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। रेलवे में स्पोर्ट्स कोटा के तहत नौकरी दिलाने का झांसा देकर ठगी करने के मामले में एक और आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान सुनील मूल निवासी जहानाबाद, बिहार के रूप में हुई है। आरोपी अब पटना के नेहरू नगर में रह रहा था। भोंडसी थाना पुलिस ने 7 जुलाई को आरोपी को पटना बिहार से काबू किया है। पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने बताया कि आरोपी को 10 दिन के रिमांड पर लेकर टीम पूछताछ कर रही है। 30 लाख रूपये की ठगी के मामले में अब तक 3.30 लाख पुलिस बरामद कर चुकी है।


पुलिस को ये शिकायत 17 अप्रैल को एक व्यक्ति ने दी थी। शिकायत में बताया गया कि श्रीनिवास उर्फ सतीश नामक व्यक्ति ने अपने साथियों के साथ मिलकर रेलवे में स्पोर्ट्स कोटा के तहत नौकरी दिलाने का झांसा दिया। इसी के लिए आरोपी ने नवंबर 2025 से जनवरी 2026 के दौरान फर्जी नियुक्ति पत्र, मेडिकल व ट्रेनिंग के नाम पर इनसे लगभग 30 लाख रुपये ठग लिए। शिकायत पर भोंडसी थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की। मामले में जांच करते हुए पुलिस ने 1 जुलाई को एमजी रोड से सतीश उर्फ श्रीनिवास को गिरफ्तार किया था। वो महेंद्रगढ़ के बेरी गांव का रहने वाला है। आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी, हरियाणा पब्लिक एग्जामिनेशन एक्ट, जान से मारने की धमकी देने, मारपीट करने के 2 केस महेंद्रगढ़ में पॉक्सो एक्ट का एक केस राजस्थान के सीकर में दर्ज है। आरोपी से पूछताछ में उसने अन्य आरोपियों के साथ मिलकर ठगी करने की बात कबूली। उसी की निशानदेही पर पुलिस टीम ने अब सुनील को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed