{"_id":"6581f3388fef7c085507ef07","slug":"accusation-of-damaging-guru-ravidas-temple-gurgaon-news-c-24-1-noi1094-21434-2023-12-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: गुरु रविदास मंदिर को क्षतिग्रस्त करने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: गुरु रविदास मंदिर को क्षतिग्रस्त करने का आरोप
विज्ञापन
सिटी थाना पुलिस ने मामला दर्ज किया
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। जैकमपुरा स्थित गुरु रविदास सभा के प्रधान ने संत रविदास मंदिर को क्षतिग्रस्त करने व संपत्ति को नुकसान पहुंचाने का आरोप लगाया है। यह आरोप कथित आम आदमी पार्टी के सदस्य प्रताप सिंह कदम पर लगाया गया है। मामले की छानबीन व व्हाट्सएप पर ग्रुप में दी धमकी के आधार पर सिटी थाना पुलिस ने अलग-अलग धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।
पुलिस के अनुसार गुरु रविदास सभा के प्रधान योगेंद्र सिंह ने शिकायत में आरोप लगाया कि प्रताप सिंह कई बार संपत्ति को नुकसान पहुंचाने की धमकी दे चुके थे। उन्होंने संत रविदास व्हाट्सएप ग्रुप पर भी यह धमकी दी है। आरोप है कि नौ दिसंबर की सुबह आठ बजे प्रताप सिंह मंदिर में तोड़फोड़ करके फरार हो गए। इससे पूरे जाटव समाज में रोष है। उन्होंने पुलिस ने कड़ी कार्रवाई की मांग की है। सिटी थाना प्रभारी इंस्पेक्टर दिनेश यादव का कहना है कि मामला दर्ज कर छानबीन की जा रही है। आक्रोशित लोगों को समझाया-बुझाया जा चुका है।