{"_id":"656b798a69d7e0597404a1cd","slug":"accountant-embezzled-rs-26-lakh-gurgaon-news-c-24-1-noi1094-19954-2023-12-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: अकाउंटेंट ने किया 26 लाख रुपये का गबन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: अकाउंटेंट ने किया 26 लाख रुपये का गबन
विज्ञापन
मेंटेनेंस के नाम पर सोसाइटी निवासियों ने अपने खाते में डलवा लेता था रुपये
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। सेक्टर-65 थाना क्षेत्र में अकाउंटेंट की ओर से एक सोसाइटी की मेंटेनेंस कंपनी को 26 लाख रुपये की चपत लगाने का मामला सामने आया है। शिकायत मिलने पर पुलिस ने केस दर्ज जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में पार्क स्कूल स्पा नेक्स्ट सोसाइटी सेक्टर-67 का मेंटेनेंस देखने वाली निंबस कंपनी के इस्टेट मैनेजर सुरेश कुमार ने कहा कि उनकी कंपनी में दिल्ली के उत्तम नगर में रहने वाले विपिन कुमार को बतौर अकाउंटेंट लगाया गया था। आरोप है कि वह मेंटेनेंस के नाम पर सोसाइटी निवासियों से रुपये अपने अकाउंट में डलवा लेता था। नकद राशि मिलने पर वह निवासियों को रसीद भी देता लेकिन रुपये कंपनी के खाते में जमा नहीं कराता था।
शक होने पर सोसाइटी निवासियों ने विपिन कुमार पर नजर रखनी शुरू कर दी। हाल ही में जब वह सोसाइटी निवासी से नकद राशि प्राप्त कर रहा था तो सोसाइटी निवासियों ने उसे रंगे हाथ काबू कर लिया। इस बारे में पुलिस को सूचना दी गई। उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच में आरोपी ने करीब दो लाख रुपये लेने कबूल किए हैं। लेकिन जब सोसाइटी के हिसाब की जांच की गई तो पाया गया कि आरोपी ने करीब 26 लाख रुपये का गबन किया है।