फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Abhijeet thrown pistol and Divya pahuja mobile from the moving car on Old Delhi Road

दिव्या हत्याकांड में नया मोड़: अभिजीत ने यहां फेंका पिस्टल और मॉडल का मोबाइल, बलराज के सीने में दफन कई राज

Sat, 06 Jan 2024 09:26 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम Published by: Vikas Kumar Updated Sat, 06 Jan 2024 09:26 PM IST
सार

Divya Pahuja: दिव्या पहुजा की हत्या का मुख्य आरोपी होटल मालिक अभिजीत को लेकर जांच करने वाली पुलिस टीम परेशान है। नशेड़ी अभिजीत बार-बार अपना बयान बदल रहा है। कभी कहता है कि यहां पर फेंका था तो कभी और कहीं बताता है।

विज्ञापन
Abhijeet thrown pistol and Divya pahuja mobile from the moving car on Old Delhi Road
दिव्या और उसका हत्यारोपी अभिजीत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गैंगस्टर संदीप गाडौली की प्रेमिका दिव्या पहुजा की हत्या के बाद शव ठिकाने लगवाने से पहले होटल संचालक अभिजीत ने बीएमडब्ल्यू कार से ओल्ड दिल्ली रोड पर जाकर हत्या से जुड़े सबूत को नष्ट किया था। पांच दिन की पुलिस रिमांड के दौरान चल रही छानबीन में होटल मालिक अभिजीत ने पुलिस को बताया कि उसने दिव्या का पहचान पत्र, उसका एपल का मोबाइल व वारदात में इस्तेमाल पिस्टल को ओल्ड दिल्ली रोड पर कहीं फेंका था। 

विज्ञापन

दिव्या पहुजा की हत्या के बाद पुलिस आयुक्त विकास अरोड़ा ने उसकी जांच के लिए एसआईटी का गठन किया है। एसआईटी की ओर से गठित चार टीमों में दो टीमें पंजाब में अलग-अलग ठिकानों पर छापा मार रहीं हैं, जबकि दो टीमें यहां पर जांच में जुटी हैं। पुलिस की एक टीम ने दिल्ली के साउथ एक्सटेंशन में उसके आवास पर सर्च किया तो दूसरी टीम ओल्ड दिल्ली रोड पर होटल मालिक के बताए स्थानों पर सर्च कर रही है। उसे अब तक हत्या से जुड़ा कोई सबूत नहीं मिला है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मॉडल दिव्या पहुजा की हत्या के बाद उसके शव को ठिकाने लगाने के बाद बलराज गिल शव को ले जाने के लिए घर पर खड़ी मिनी कूपर कार से गुरुग्राम आया था। जिसे उसने सेक्टर 14 थाना क्षेत्र यानी होटल के आसपास लावारिस हालत में छोड़ दिया था। होटल से कुछ दूरी पर शव को बीएमडब्ल्यू की डिग्गी में रखकर अभिजीत उसके पास ले गया था। वहां से अभिजीत पैदल होटल में आया था, जबकि उसकी बीएमडब्ल्यू में दिव्या का शव लेकर बलराज चला गया था। बीएमडब्ल्यू को पुलिस पटियाला से लावारिस हालत में बरामद कर चुकी है।

विज्ञापन

अभिजीत के घर पर ही रहता था बलराज
पुलिस की छानबीन के दौरान पता चला है कि होटल मालिक की पत्नी एक निजी कंपनी में काम करती है। उससे अभिजीत के संबंध अच्छे नहीं हैं। उसकी बेटी शादी करके हांगकांग में सेटल हो गई है। पुलिस जांच में पता चला है कि बलराज गिल और अभिजीत की पत्नी की लगातार मोबाइल पर बात होती थी। बलराज गिल अभिजीत के घर में मालिक की तरह रहता था। साथ ही पंजाब से आने वाले सूखे नशे को अपने दोस्त अभिजीत को उपलब्ध कराता था।

गैंगस्टर संदीप की बहन ने उठाए सवाल
गैंगस्टर संदीप गाडौली की बहन ज्योतसना ने दिव्या पहुजा की हत्या के बाद सवाल उठाया है कि उसकी हत्या का सबसे अधिक फायदा किसे मिलेगा। उसकी हत्या के बाद जेल में बंद गैंगस्टर बिंदर गुर्जर व उसके भाई की हत्या के आरोपी पुलिस के लोगों को इसका फायदा मिलेगा। कमिश्नरेट की पुलिस अगर चाहती तो दिव्या की हत्या के बाद उसके शव को बरामद कर लेती, मगर उसकी लापरवाही के कारण उसका शव शहर से बाहर गया।

सूखे नशे का आदी अभिजीत पुलिसवालों से मांगता है पुड़िया
दिव्या पहुजा की हत्या का मुख्य आरोपी होटल मालिक अभिजीत को लेकर जांच करने वाली पुलिस टीम परेशान है। नशेड़ी अभिजीत बार-बार अपना बयान बदल रहा है। कभी कहता है कि यहां पर फेंका था तो कभी और कहीं बताता है। पुलिस की ओर से दी जाने वाली थर्ड डिग्री का भी शुरूआत में उस पर कोई असर नहीं था। जब थोड़ा होश में होता है तो जांच में जुटे पुलिस वालों से पुड़िया मांगता है।

दिव्या पहुजा की हत्या के मामले में एसआईटी छापेमारी कर रही है। हत्या से जुड़े सबूत को जुटाने का प्रयास किया जा रहा है। उसके शव को बरामद करने के लिए पुलिस टीम पंजाब में डेरा डाल रखी है।
- विजय कुमार, डीसीपी क्राइम, गुरुग्राम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed