{"_id":"6ada5b3b829653fee205d7b7","slug":"a-young-man-returning-from-selling-candy-was-robbed-after-being-throttled-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-105098-2026-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: कैंडी बेचकर लौट रहे युवक का गला दबाकर की थी लूटपाट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: कैंडी बेचकर लौट रहे युवक का गला दबाकर की थी लूटपाट
विज्ञापन
12 घंटे में चार आरोपी को पुलिस ने पकड़ा
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। सदर बाजार से कैंडी (गुड़िया के बाल) बेचकर 20 अक्तूबर की रात को घर लौट रहे युवक को आचार्य कॉलोनी में घेरकर लूटने के मामले में सेक्टर-14 थाने की पुलिस ने चार आरोपियों को 12 घंटे के अंदर गिरफ्तार किया। आरोपियों ने पीड़ित युवक की गर्दन पर पीछे से वार कर जमीन पर गिरा दिया और मोबाइल व पांच हजार रुपये लूटकर भाग गए थे। पुलिस ने आरोपियों से लूटा गया मोबाइल और नकदी बरामद की है।
21 अक्तूबर को सेक्टर-12 स्थित सब्जी मंडी से गिरफ्तार आरोपियों की पहचान साहिल निवासी झुग्गी सेक्टर-12, गणेश उर्फ थापा निवासी भिटवारी गांव, पौड़ी गढ़वाल (उत्तराखंड) वर्तमान निवासी मंडी सेक्टर-12, हारून उर्फ अरुण निवासी भरतौली गांव, एटा (उत्तर प्रदेश) वर्तमान निवासी ईस्ट राजीव नगर और लालाराम निवासी पगरा गांव, छतरपुर (मध्य प्रदेश) वर्तमान निवासी ईस्ट राजीव नगर के रूप में हुई है। पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने बताया कि चारों आरोपी नशा करने के आदी हैं और नशे की पूर्ति के लिए उन्होंने शिकायतकर्ता युवक के साथ लूट करने की वारदात को अंजाम दिया था।