{"_id":"68190a506afeead36708a00b","slug":"a-young-man-died-after-falling-from-the-stairs-gurgaon-news-c-24-1-noi1094-56933-2025-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: सीढ़ियों से गिरकर युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: सीढ़ियों से गिरकर युवक की मौत
विज्ञापन
सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ हादसा, परिजनों ने की निष्पक्ष जांच की मांग
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। सेक्टर-52, वजीराबाद में युवक की लोहे की सीढ़ियों से गिरकर मौत हो गई। यह हादसा घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। सीसीटीवी फुटेज देखने के बाद परिजनों ने पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है।
मृतक संदीप मूलरूप से चुरू (राजस्थान) के राजगढ़ का रहने वाला था। सोमवार को शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। मृतक के बड़े भाई जयवीर ने सेक्टर-53 थाना की पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका भाई संदीप एक निजी कंपनी में नौकरी करता था और अपनी पत्नी के साथ गुरुग्राम में किराये पर रहता था। उसकी पत्नी असम की रहने वाली है। तीन दिन पहले वह अपने मायके गई थी। उन्होंने बताया कि सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में जिस तेजी से वह गिरा है, पैर फिसलने पर इस तरीके से कोई व्यक्ति नहीं गिर सकता। ऊपर की मंजिल पर सीसीटीवी कैमरा नहीं लगा है। उनके भाई का सीढ़ी से गिरना हादसा हो सकता है, लेकिन पुलिस को मामले में निष्पक्ष जांच करनी चाहिए। उन्हें संदेह है कि इसमें कुछ गड़बड़ी हो सकती है। जांच ऑफिसर राजेश ने बताया कि शिकायत के आधार पर मामला दर्ज करके जांच की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज की जांच करने के लिए कब्जे में लिया है। प्रारंभिक जांच में यह हादसा प्रतीत हो रहा है, लेकिन परिवार की संतुष्टि की जाएगी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फुटेज की जांच के बाद ही मौत के सही कारणों के बारे में पता चल सकेगा।