{"_id":"68bda048801ef975bc06be6c","slug":"a-womans-body-was-found-in-a-mutilated-condition-in-an-empty-plot-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-66719-2025-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: खाली पड़े प्लॉट से महिला का क्षत-विक्षत स्थिति में मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: खाली पड़े प्लॉट से महिला का क्षत-विक्षत स्थिति में मिला शव
विज्ञापन
परिजनों ने जताई साजिश के तहत हत्या की आशंका, पुलिस कर रही जांच
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। सेक्टर-39 स्थित एक गेस्ट हाउस के पास खाली पड़े प्लॉट से शनिवार की शाम एक महिला का शव क्षत-विक्षत स्थिति में बरामद हुआ है। मृत महिला के परिजनों ने साजिश के तहत उसकी हत्या की आशंका जताई है। महिला इसी गेस्ट हाउस में 30 अगस्त को दोस्त की बर्थडे पार्टी के लिए आई थी और उसके बाद से ही लापता थी। सदर थाने की पुलिस मामले की जांच कर रही है। शव की शिनाख्त दिल्ली के गोविंदपुरी निवासी नेहा खातून (29) के रूप में हुई है।
मूल रूप से सोनीपत के गन्नौर के रहने वाले मनीष ने बताया कि पत्नी नेहा खातून कुछ दिन पहले ही दिल्ली अपने मायके आई थीं। 29 अगस्त को वह अपनी दोस्त के जन्मदिन की पार्टी में शामिल होने गुरुग्राम पहुंची थी। 30 अगस्त की रात तक उसकी बात मोबाइल पर पत्नी से हुई तो उसने गुरुग्राम के सेक्टर-39 स्थित गेस्ट हाउस में ठहरने के बारे में बताया। इसके बाद नेहा से कोई संपर्क नहीं हो सका।
तीन दिन पहले वे नेहा की तलाश में गुरुग्राम पहुंचे। शनिवार को गेस्ट हाउस में जाकर उन्होंने सीसीटीवी फुटेज देखी। फुटेज में रात करीब 3 बजे नेहा खातून गेस्ट हाउस में दिखाई दी। वहीं, गेस्ट हाउस में एक युवक राहुल भी कुछ समय पहले ही निकला था। सीसीटीवी देखने के बाद मनीष गेस्ट हाउस की छत पर गए तो ऊपर से देखने पर प्लॉट में उगी झाड़ियों में उन्हें एक शव पड़ा दिखा। इसके बाद सदर थाना पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल को निरीक्षण करके शव को कब्जे में लिया। शव काफी क्षत-विक्षत स्थिति में मिला था। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
मृत महिला के पति मनीष का कहना है कि उनकी पत्नी नेहा खातून का मोबाइल, 40 हजार रुपये, डेबिट कार्ड सहित अन्य सामान भी नहीं मिला है। ऐसे में उन्हे किसी साजिश की आशंका जताई है। परिजनों ने पुलिस को निष्पक्ष जांच करने की मांग की है। परिवार वालों का कहना है कि बीते एक सप्ताह से नेहा खातून का शव गेस्ट हाउस के पास प्लॉट में क्षत-विक्षत स्थिति में पड़ा था और बदबू आ रही थी। यह कैसे हो सकता है कि गेस्ट हाउस कर्मियों को शव नजर नहीं आया और न ही बदबू आई।
-- --
वर्जन
रविवार को शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। बिसरा जांच के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही महिला की मौत के बारे में पता चला सकेगा। परिजनों की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज करके छानबीन की जा रही है। सुनील कुमार, निरीक्षक, सदर थाना