{"_id":"6b083765b505c7a89b0744b9","slug":"a-unique-initiative-by-housing-societies-reducing-air-pollution-by-turning-waste-into-compost-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-108533-2026-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: सोसाइटियों की अनूठी पहल, कचरे से खाद बनाकर घटा रहे वायु प्रदूषण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: सोसाइटियों की अनूठी पहल, कचरे से खाद बनाकर घटा रहे वायु प्रदूषण
विज्ञापन
डॉ टीआर अदलखा बागवानी से खाद वाली स्टोरी
सेक्टर-5, 23ए और डीएलएफ के निवासियों ने बनाया जैविक खाद, पार्कों और किसानों के खेतों में हो रहा उपयोग
पूनम
गुरुग्राम। विभिन्न सेक्टरों और सोसाइटियों के निवासी बागवानी के कचरे (हॉर्टिकल्चर वेस्ट) से जैविक खाद बनाकर शहर के प्रदूषण को कम करने में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं। आमतौर पर इस कचरे को कूड़े में फेंक दिया जाता है या जला दिया जाता है, जिससे वायु प्रदूषण बढ़ता है।
इस दिशा में सेक्टर-5 आरडब्ल्यूए ने पार्कों के कचरे से खाद तैयार कर अन्य सेक्टरों में बांटी है। डीएलएफ फेज-4 के निवासी 2014 से यह कार्य कर रहे हैं, वहीं फेज-3 की गार्डन एस्टेट सोसाइटी में बिना मशीनों के प्राकृतिक तरीके से कचरा निस्तारण हो रहा है। इसके अतिरिक्त, सेक्टर-23 ए में भवानी शंकर त्रिपाठी ने पार्क में कम्पोस्ट पिट बनाकर एक नई पहल की है। इस ऑर्गेनिक खाद का उपयोग अब पार्कों, घरों के गमलों और आसपास के किसानों द्वारा जैविक खेती में किया जा रहा है।
-- -- -
सेक्टर-5 में वाटर वर्क्स पार्क में पिछले साल हमने श्रेडर मशीन लगाकर बागवानी के कचरे का ऑर्गेनिक खाद बनाने का अभियान शुरू किया। जब खाद बनी तो 10-10 किलो के पैक बनवा कर उसे 150 लोगों और सेक्टरों में बांटे। - डॉ. टीआर अदलखा, आरडब्ल्यूए अध्यक्ष सेक्टर 5
विज्ञापन
सेक्टर के चिल्ड्रेन पार्क और जन्मदिवस पार्क में पिट बनाकर बागवानी के कचरे से खाद बना रहे हैं। पिट में पत्ते डालकर गोवर, छाछ आदि उपर से डालकर बंद कर देते हैं। अगले सीजन में इसे निकालते हैं। पिछले तीन सालों से यह काम कर रहे हैं। - भवानी शंकर त्रिपाठी, सेक्टर-23 ए
हमारी सोसाइटी में 12 साल पहले हॉर्टिकल्चर वेस्ट से खाद बनाना शुरू किया था। सोसाइटी में एक बड़ा ग्रीन एरिया है। पहले प्राकृतिक तरीके अपना कर खाद बना रहे थे, दो साल पहले मशीन से बना रहे हैँ। हर महीने करीब औसतन 3 क्विंटल खाद बनती है। - शेरी खेतान , हैमिल्टन कोर्ट, डीएलएफ फेज 4
हम लोगों ने बिन आधारित एयरोबिक पद्धति से बागवानी के कचरे से खाद बनाया है। यह सिस्टम काफी दिनों से चल रहा है। अरावली बॉयोडायवर्सिटी पार्क जैसी जगहों पर आरडब्ल्यूए और एनजीओ ने हमारी पद्धति की ट्रेनिंग भी ली है। - केशव जैनी, गार्डन एस्टेट, डीएलएफ फेज -3