फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   A nine-month-old girl sitting outside her house was crushed by a car.

Gurugram News: घर के बाहर बैठी नौ महीने की बच्ची को गाड़ी ने कुचला

Thu, 14 Sep 2023 05:56 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 14 Sep 2023 05:56 PM IST
विज्ञापन
A nine-month-old girl sitting outside her house was crushed by a car.
उपचार के दौरान हुई मौत, गाड़ी चालक के खिलाफ मामला दर्ज
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। न्यू पालम विहार फेज-1 में घर के बाहर पिता के साथ बैठी नौ महीने की बच्ची को तेज रफ्तार गाड़ी ने टक्कर मार दी। गाड़ी की टक्कर लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गई। पिता ने पड़ोसियों की मदद से बेटी को अस्पताल में भर्ती कराया ,जहां पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पिता की शिकायत पर बजघेड़ा थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर गाड़ी चालक की तलाश शुरू कर दी है।


मूल रूप से बिहार के जिला मुंगेर निवासी रूपन कुमार ने पुलिस को बताया कि बुधवार दोपहर करीब दो बजे उसकी नौ महीने की बेटी शिंदु कुमारी और बेटा गौतम कुमार (6) उसके साथ घर के बाहर बैठे हुए थे। इसी दौरान द्वारका एक्सप्रेसवे की तरफ से एक तेज रफ्तार में काले रंगी की महिंद्रा एक्सयूवी आई और बेटी को टक्कर मार दी। चालक मौके से गाड़ी लेकर फरार हो गया। उसने पड़ोसियों की मदद से बेटी को निजी अस्पताल में भर्ती कराया ,जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed