Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   A new line will be laid from Sector-5 Metro station to the railway station.

Gurugram News: सेक्टर-5 मेट्रो स्टेशन से रेलवे स्टेशन तक बिछेगी नई लाइन

Thu, 19 Nov 2026 12:11 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 19 Nov 2026 12:11 AM IST
विज्ञापन
A new line will be laid from Sector-5 Metro station to the railway station.
मेट्रो कनेक्टिविटी को रेलवे स्टेशन तक पहुंचाने की योजना पर जीएमआरएल ने तेज किया काम
विज्ञापन


454.32 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान
1.8 किमी लंबी अलग मेट्रो लाइन बनाई जाएगी


अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। मेट्रो कनेक्टिविटी को रेलवे स्टेशन तक पहुंचाने की योजना पर गुरुग्राम मेट्रो रेल लिमिटेड (जीएमआरएल) ने काम तेज कर दिया है। इसके तहत सेक्टर-5 मेट्रो स्टेशन से गुड़गांव रेलवे स्टेशन को जोड़ने के लिए करीब 1.8 किलोमीटर लंबी अलग मेट्रो लाइन (स्पर) बनाई जाएगी। इस परियोजना पर करीब 454.32 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है। इसके लिए जीएमआरएल नए सिरे से अलाइनमेंट तैयार करा रहा है।
ओल्ड गुरुग्राम मेट्रो परियोजना के पहले चरण में मिलेनियम सिटी सेंटर से सेक्टर-9 तक निर्माण कार्य चल रहा है। वहीं, दूसरे चरण में सेक्टर-9 से साइबर सिटी तक मेट्रो निर्माण के लिए टेंडर जारी किया गया है। पहले तैयार की गई विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) में गुड़गांव रेलवे स्टेशन को सीधे मेट्रो नेटवर्क से जोड़ने का प्रावधान नहीं था। इसमें रेलवे स्टेशन तक पहुंचने के लिए स्काईवॉक का विकल्प दिया गया था।
विज्ञापन

हालांकि, सार्वजनिक निवेश बोर्ड (पीआईबी) ने रेलवे स्टेशन को मेट्रो नेटवर्क से सीधे जोड़ने का सुझाव दिया था। इसके बाद जीएमआरएल ने राइट्स एजेंसी से सेक्टर-5 मेट्रो स्टेशन से रेलवे स्टेशन तक स्पर लाइन की डीपीआर तैयार कराई। दोनों स्टेशनों के बीच की दूरी करीब 1.8 किलोमीटर है और निर्माण पर 454.32 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है। फिलहाल इस कॉरिडोर के अलाइनमेंट को लेकर कुछ पेच हैं। ऐसे में जीएमआरएल नए सिरे से अलाइनमेंट सहित अन्य तकनीकी पहलुओं का अध्ययन करा रहा है, ताकि परियोजना को आगे बढ़ाया जा सके। जीएमआरएल जल्द इसका भी टेंडर जारी करने की तैयारी कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भोंडसी तक प्रस्तावित मेट्रो लाइन से भी जुड़ेगा रेलवे स्टेशन
योजना के अनुसार, गुड़गांव रेलवे स्टेशन से भोंडसी तक मेट्रो लाइन प्रस्तावित है, जो सेक्टर-5 मेट्रो स्टेशन से होकर गुजरेगी। इसकी डीपीआर तैयार कराई जा रही है। ऐसे में पहले सेक्टर-5 से रेलवे स्टेशन के बीच स्पर लाइन का निर्माण कराने की योजना है। इससे रेलवे स्टेशन तक मेट्रो की सीधी कनेक्टिविटी उपलब्ध हो सकेगी और यात्रियों को ट्रेन व मेट्रो के बीच आवागमन में सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed