फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   A former soldier was duped of Rs 7.56 lakh by posing as an insurance company manager

Gurugram News: बीमा कंपनी का मैनेजर बनकर पूर्व सैनिक से ठगे 7.56 लाख रुपये

Thu, 06 Feb 2025 12:09 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 06 Feb 2025 12:09 AM IST
विज्ञापन
A former soldier was duped of Rs 7.56 lakh by posing as an insurance company manager
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

गुरुग्राम। साइबर जालसाज ने बीमा कंपनी का मैनेजर बनकर पूर्व सैनिक से 7,56,800 रुपये की ठगी की है। पीड़ित पूर्व सैनिक की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है।

चांदला डूंगरवास, पचगांव निवासी सुरेश कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह आर्मी से सेवानिवृत्त हैं। उसकी निजी कंपनी में बीमा पॉलिसी है। छह अक्तूबर 2024 को उनके मोबाइल पर एक कॉल आई। कॉल करने वाले ने खुद को बीमा कंपनी का एनपीसीआई मैनेजर पीके शर्मा बताया था। पूर्व सैनिक सुरेश कुमार को बताया गया कि उनकी तीन पॉलिसी के 72.60 लाख रुपये पेंडिंग पड़े हैं। इस रुपये को लेेने के लिए 11.5 फीसदी एडवांस देना होगा। इसके लिए उन्होंने अपने पीए राम प्रकाश ओझा का अकाउंट नंबर भेजा। इस अकाउंट में सुरेश कुमार ने 5,84,800 रुपये उस अकाउंट में भेज दिए। चार दिन बाद ठग ने कॉल कर खुद को कंपनी का एनपीसीआई सीनियर मैनेजर बालकिशन मीणा बताया और अपने पीए विनय विरेन्द्रा प्रतापसिंह के अकाउंट में 1.72 लाख रुपये डालने के लिए कहा। सुरेश कुमार के रुपये डालने के बाद दोनों ने ही अपने फोन नंबर बंद कर दिए। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed