फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   A doctor was cheated of Rs 26.57 lakh in the name of helping him pass the FMGE exam

Gurugram News: एफएमजीई परीक्षा में पास कराने के नाम पर चिकित्सक से 26.57 लाख की धोखाधड़ी

Tue, 06 May 2025 10:49 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 06 May 2025 10:49 PM IST
विज्ञापन
A doctor was cheated of Rs 26.57 lakh in the name of helping him pass the FMGE exam
परिणाम को गलत बताकर आरोपियों ने पीड़ित चिकित्सक को दिए फर्जी प्रमाण पत्र
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। थाना सेक्टर-14 क्षेत्र में कर्गिस्तान से एमबीबीएस करके आए चिकित्सक से विदेशी चिकित्सा स्नातक परीक्षा (एफएमजीई) को पास कराने का झांसा देकर 26.57 की धोखाधड़ी की है। तीन चिकित्सकों ने पीड़ित को फर्जी प्रमाण पत्र भी दिया। जांच कराने पर वह प्रमाण पत्र फर्जी निकला।
झज्जर निवासी रवि कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह गुरुग्राम के राजीव नगर में रहते हैं। उन्होंने वर्ष 2014 से 2019 तक किर्गिस्तान के बिश्केक में इंटरनेशनल हायर स्कूल ऑफ मेडिसिन से एमबीबीएस की डिग्री हासिल की थी। भारत लौटने के बाद उन्हें विदेशी चिकित्सा स्नातक परीक्षा (एफएमजीई) पास करनी थी, जो विदेशी मेडिकल डिग्री धारकों के लिए अनिवार्य है। वर्ष 2021 में कोविड-19 के दौरान दिल्ली के बुराड़ी स्थित सरकारी अस्पताल में उनकी ड्यूटी लगी थी। ड्यूटी के दौरान उनकी मुलाकात गाजियाबाद के मैक्स अस्पताल में कार्यरत डॉ. अभिषेक राजपूत से हुई और उनके बीच दोस्ती हो गई। बातचीत के दौरान एक दिन डॉ. अभिषेक राजपूत ने रवि कुमार से एफएमजीई के बारे में पूछा तो रवि कुमार ने बताया कि उन्होंने परीक्षा के लिए आवेदन किया है, लेकिन पेपर अभी बाकी है।
विज्ञापन

डॉ. अभिषेक राजपूत ने कहा कि एफएमजीई बहुत कठिन है। उनकी व उनके दोस्त डॉ. सिद्धांत की इस क्षेत्र में अच्छी पहचान है। उन्होंने रवि कुमार को पैसे देकर परीक्षा पास कराने का भरोसा दिलाया। जिस पर रवि कुमार ने चार जुलाई 2022 को सेक्टर-14 में डॉ. अभिषेक राजपूत को 2.5 लाख रुपये नकद दिए। इसके बाद डॉ. अभिषेक राजपूत ने परीक्षा पास करवाने में शामिल डॉ. सिद्धांत और उनके छोटे भाई वास्तव चौधरी से रवि कुमार को मिलवाया। 16 जनवरी 2023 में रवि कुमार ने डॉ. अभिषेक राजपूत के खाते में सात लाख रुपये व तीन लाख रुपये नकद दिए। इसके अलावा जनवरी से मार्च 2023 के बीच वास्तव चौधरी के खाते में 10.2 लाख रुपये और डॉ. सिद्धांत के खाते में 20 हजार रुपये ट्रांसफर किए गए। मार्च 2023 से मई 2023 तक रवि कुमार ने डॉ. अभिषेक राजपूत के खाते में 3.67 लाख रुपये भेजे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रवि कुमार ने उन तीनों को कुल 26.57 लाख रुपये नकद व बैंक ट्रांसफर के माध्यम से दिए थे। इसी दौरान 20 जनवरी 2023 को रवि कुमार ने एफएमजीई परीक्षा भी दी थी और तीन फरवरी 2023 को आए परिणाम में वह फेल हो गया। उन्होंने डॉ. अभिषेक राजपूत से बात की तो उन्होंने परिणाम को गलत बताते हुए रवि कुमार को पास होने का एक फर्जी प्रमाण पत्र भेजा। रवि कुमार ने जब प्रमाण पत्र की जांच की तो वह फर्जी निकला। रवि कुमार ने जब अपने पैसे मांगे तो डॉ. अभिषेक राजपूत ने उसे धमकी दी।

पीड़ित की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज करके जांच की जा रही है। जल्द ही नामजद लोगों को जांच में शामिल होने के लिए बुलाया जाएगा और बयान दर्ज करके आगामी कार्रवाई की जाएगी। - अमित, जांच अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed