फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   A critical care block will be built in the medical college at a cost of twenty-two and a half crore rupees.

Gurugram News: साढ़े बाइस करोड़ की लागत से मेडिकल कॉलेज में बनेगा क्रिटीकल केयर ब्लॉक

Mon, 13 Oct 2025 12:20 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 13 Oct 2025 12:20 AM IST
विज्ञापन
A critical care block will be built in the medical college at a cost of twenty-two and a half crore rupees.
स्वास्थ्य सेवाओं में होगा सुधार, रेफरल अस्पताल की भूमिका निभा रहा मेडिकल कॉलेज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नूंह। जिले में स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार करने के उद्देश्य से साढ़े बाइस करोड़ की लागत से मेडिकल कॉलेज में क्रिटीकल केयर ब्लॉक का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा टेंडर छोड़ दिया गया है।
आकांक्षी जिलों में शामिल मेवात को विकास के पांच पैरामीटर शिक्षा, स्वास्थ्य एवं पोषण, आधारभूत ढांचा, कृषि एवं जल संसाधन, वित्तीय समावेशन और कौशल विकास पर आगे बढ़ाने के लिए सरकार व प्रशासन ने योजना तैयार की हुई है। क्योंकि जिले में शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में स्थिति बहुत चिंताजनक है। स्वास्थ्य के क्षेत्र में कहने को जिले में एक मेडिकल कॉलेज स्थापित है लेकिन लंबे समय से डाॅक्टरों, अन्य स्टाफ, दवा व संसाधनों की कमी के कारण यह मेडिकल कॉलेज महज एक रेफरल अस्पताल की भूमिका निभा रहा है। लंबे समय से मेडिकल कॉलेज में सुधारों की मांग स्थानीय लोगों द्वारा की जा रही थी, जिसमें एक बड़ी पहल करते हुए क्रिटीकल केयर ब्लॉक के निर्माण को मंजूरी मिली है।
विज्ञापन

50 बेड की आपातकालीन सुविधाओं से होगा लैस
मेडिकल कॉलेज में बनाए जाने वाले क्रिटीकल केयर ब्लॉक में 50 बेड होंगे। प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत मिशन के तहत बनाए जा रहे इस ब्लॉक में सभी आपातकालीन आधुनिक सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी। छोटे बच्चों का इमरजेंसी वार्ड, आइसोलेशन रूम, ट्रामा सेंटर में मिलने वाली अधिकांश सुविधाएं इसमें रहेंगी। जिले में सड़क दुर्घटनाओं का आंकड़ा काफी अधिक रहता है। इसमें मरने वालों की संख्या भी खूब रहती है। ज्यादातर लोग बेहतर इलाज तुरंत न मिलने तथा इलाज के लिए रोहतक व दिल्ली का लंबा सफर तय करने के कारण जिंदगी की जंग हार जाते हैं। सीसीएच के निर्माण से लोगों को मेडिकल कॉलेज नल्हड़ में ही बेहतर सुविधाएं मिलेंगी तो उम्मीद की जा सकेगी कि सड़क दुर्घटनाओं में घायलों को अच्छा इलाज मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
मेडिकल कॉलेज लोगों को वह सुविधा नहीं दे पा रहा, जिसकी उम्मीद इसके बनने पर लोगों को जगी थी। सरकार यहां पर पर्याप्त स्टाफ व दवाएं भी उपलब्ध करवाने में नाकाम है। -देशराज पंवार, इंडरी।
मेडिकल कॉलेज में सुधार के लिए लगातार सरकार व स्वास्थ्य मंत्री आरती राव से मांग की गई थी, जिसे सरकार ने मंजूर करते हुए कई कार्यों को मंजूरी दी है। आने वाले समय में यह एक अच्छा मेडिकल कॉलेज बनकर उभरेगा। -जाहिद हुसैन, पूर्व चेयरमैन

सीसीएच यूनिट का निर्माण कार्य शुरू करने के लिए नींव खुदाई शुरू हो गई है, बहुत जल्द निर्माण कार्य पूरा हो जाएगा, जिसके बाद लोगों को अच्छी सुविधाएं मिलेंगी। वहीं मेडिकल कॉलेज में लगातार सुधार के कार्य किए जा रहे हैं। - डाॅ. मुकेश शर्मा, निदेशक, शहीद हसन खां मेवाती मेडिकल कॉलेज नल्हड़।
फोटो: सीसीएच यूनिट के निर्माण के लिए खोदी जा रही नींव।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed