{"_id":"60ec48e68ebc3ebf4b42fc73","slug":"9186-took-the-second-dose-in-a-single-day-this-month-gurgaon-news-noi5930341179","type":"story","status":"publish","title_hn":"इस माह एक दिन में सर्वाधिक 9186 ने ली दूसरी डोज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इस माह एक दिन में सर्वाधिक 9186 ने ली दूसरी डोज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुरुग्राम। कोरोना टीकाकरण के क्रम में सोमवार को जिले में टीके की दूसरी डोज के लिए अभियान चलाया गया। इसके तहत एक दिन में इस माह के सर्वाधिक 9186 लोगों को कोरोना टीके की दूसरी डोज दी गई, जिसमें से 7361 लोगों को शासकीय केंद्रों पर टीके की दूसरी डोज दी गई। कोरोना टीकाकरण की प्रक्रिया तेज गति से जिले में आगे बढ़ रही है।
अब पहली डोज की तरह दूसरी डोज के लाभार्थियों की संख्या काफी बढ़ गई है। यही वजह है कि दूसरी डोज लगवाने के लिए अब स्वास्थ्य विभाग द्वारा अ भियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में सोमवार को जिले में कुल 11999 लोगों को कोरोना का टीका लगाया गया। इसमें से शासकीय केंद्रों पर 7411 व निजी केंद्रों पर 4588 लोगों को कोरोना का टीका लगाया गया। इसमें भी 2813 लोगों को पहली व 9186 लोगों को कोरोना टीके की दूसरी डोज दी गई। इसी के साथ कोरोना का टीका लगवाने वालों की कुल संख्या बढ़कर अब 15,69,965 पर पहुंच गई है। सोमवार को सेक्टर-31 पॉलीक्लीनिक में 60 लोगों को स्पूतनिक वी वैक्सीन लगाई गई, जबकि विदेश जाने वाले 50 लोगों को 28 दिन के अंतराल पर कोरोना टीके की दूसरी डोज दी गई।
4-5 घंटे तक करना पड़ रहा इंतजार
टीकाकरण की प्रक्रिया भले ही तेज गति से चल रही हो, लेकिन अब भी बड़ी संख्या में लोग ऐसे हैं, जो टीका लगवाने के लिए शासकीय केंद्रों पर लगने वाली कतारों में धक्के खा रहे हैं। इसी क्रम में सोमवार को भी दूसरी डोज के लिए चले अभियान के तहत कतारों में लोगों को 4-5 घंटे तक इंतजार करना पड़ा। कड़ी धूप व उमस भरी गर्मी में टीका लगवाने के लिए खड़े लोग पसीने से तर-बतर नजर आए। ग्रामीण इलाकों में लाभार्थियों को ज्यादा समस्या का सामना करना पड़ रहा है , जबकि शहरी इलाकों में टीकाकरण केंद्र ज्यादा होने पर लोगों को उतनी समस्या नहीं हो रही है। सोमवार को शासकीय केंद्रों पर सिर्फ 50 लोगों को ही कोरोना टीके की पहली डोज दी गई।
विज्ञापन
अधिकांश जगहों पर होती है कहासुनी
टीकाकरण के लिए रोजाना शासकीय केंद्रों पर बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं, जबकि वैक्सीन सीमित संख्या में ही लगाई जा रही है। ऐसे में शासकीय केंद्रों पर टीका लगवाने के लिए कहासुनी व झड़प अब आम बात हो गई है। अधिकांश शासकीय केंद्रों पर रोजाना ही टीका न लग पाने पर लोग विवाद पर उतारू हो जाते हैं, लेकिन स्वास्थ्य विभाग भी इसके लिए पहले से तैयार रहता है और लोगों को समझाबुझाकर शांत करा दिया जाता है। कई बार विवाद बढ़ने पर मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी लोगों को समझाते हैं और मामला शांत कराते हैं। दरअसल शासकीय केंद्रों पर लोगों का आना लगातार जारी रहता है जबकि सीमित स्लॉट होने के कारण टोकन के आधार पर ही टीका लगाया जाता है। बावजूद इसके रोजाना ही केंद्रों पर तय संख्या से ज्यादा लोगों को कोरोना का टीका लगाया जा रहा है।
इन केंद्रों पर सर्वाधिक भीड़
फाजिलपुर, राजीव नगर, गुड़गांव गांव, शिवाजी, चौमा, सिविल अस्पताल, सेक्टर-31 पॉलीक्लीनिक समेत कुछ टीकाकरण केंद्र ऐसे हैं, जहां रोजाना लाभार्थियों की लंबी कतार लग रही है। सुबह से ही इन केंद्रों पर लाभार्थियों की लंबी कतार देखने को मिलती है। हालांकि, इन जगहों पर दोपहर बाद तक कतार में खड़े सभी लोगों को टीका लगाने की कोशिश की जाती है और निर्धारित संख्या से ज्यादा लोगों को ही टीका लगाया जा रहा है। हालांकि, टीकाकरण के लिए आने वाले लोग सामाजिक दूरी का पालन नहीं कर रहे हैं। सोमवार को भी टीकाकरण केंद्रों से कई लोगों को खाली हाथ लौटना पड़ा।