{"_id":"5b1a84d44f1c1bf56e8b6f77","slug":"81528464596-gurgaon-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छतीसगढ़ के पूर्व सीएम अजीत जोगी की हालत में सुधार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छतीसगढ़ के पूर्व सीएम अजीत जोगी की हालत में सुधार
Updated Fri, 08 Jun 2018 06:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व सीएम अजीत जोगी की हालत में सुधार
गुरुग्राम। मेदांता अस्पताल में निमोनिया के इलाज के लिए भर्ती हुए छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी की हालत में सुधार आया है। डॉक्टरों की मानें तो अब वह पहले से स्वस्थ हैं। जल्द उन्हें आईसीयू से वार्ड में शिफ्ट किया जा सकता है। हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. नरेश त्रेहान व अन्य विभागों के विशेषज्ञों की देखरेख में उनका उपचार किया जा रहा है।
निमोनिया की शिकायत पर जोगी को रायपुर के एक निजी अस्पताल से 29 मई को एयर एंबुलेंस के जरिये मेदांता अस्पताल लाया गया था। हालत गंभीर होने के कारण उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया और इलाज शुरू किया गया। डॉक्टरों के मुताबिक, बीते दस दिनों में उनकी हालत में काफी सुधार हुआ है और अब पहले से स्वस्थ हैं। उन्हें आईसीयू से वार्ड में शिफ्ट करने की तैयारी की जा रही है। सूत्रों की मानें तो उन्हें कमर में भी पहले से दर्द रहता था जिसके चलते इलाज के लिए भी दिल्ली के एक स्पाइन सेंटर में बातचीत की जा रही है।