फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   80 thousand removed from the phone pay by holding the young man hostage

युवक को बंधक बना फोन पे से निकाले 80 हजार

Tue, 27 Jul 2021 11:10 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 27 Jul 2021 11:10 PM IST
विज्ञापन
80 thousand removed from the phone pay by holding the young man hostage
गुरुग्राम। एक्सप्रेसवे किनारे शंकर चौक से दिल्ली द्वारका जाने के लिए कैब में लिफ्ट देकर निजी कंपनी कर्मचारी से मारपीट कर लूटपाट का मामला सामने आया है। आरोपियों ने पीड़ित को एटीएम कार्ड का गलत पासवर्ड बताने पर पेचकस से वार किया। फिर फोन-वे ई-वॉलेट का पासवर्ड पूछकर उसके खाते से 80 हजार रुपये ट्रांसफर कर लिए गए। पीड़ित की शिकायत पर उद्योग विहार थाना में एफआईआर दर्ज की गई है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार यह शिकायत राजस्थान जयपुर के दुर्गा विहार मूल निवासी प्रणव गुप्ता ने दी है। फिलहाल वे दिल्ली उत्तम नगर के पास किराये पर रहते हैं। वह एंबियंस मॉल स्थित एक कंपनी में काम करते हैं। 23 जुलाई की देर रात करीब सवा 10 बजे शंकर चौक पर दिल्ली के द्वारका मोड़ जाने के लिए सवारी वाहन के इंतजार में थे। तभी एक कैब आई।
विज्ञापन

कैब में चार लोग पहले से ही मौजूद थे। एक आरोपी ने कार चलते ही कहा कि आप बीच में आ जाओ तो पीड़ित ने जवाब दिया कि कैब रुकने पर आ जाऊंगा। लेकिन तभी आरोपियों ने उसे जबरन खींचकर बीच में बैठा लिया। उसके दोनों हाथ बांध दिए और उसका पर्स निकाल लिया। पर्स में से मिले एटीएम कार्ड का आरोपियों ने पासवर्ड पूछा। फिर उन्होंने महिपालपुर दिल्ली के पास एटीएम जाकर कार्ड चलाने का प्रयास किया लेकिन गलत पासवर्ड से कार्ड ब्लॉक हो गया। तब आरोपियों ने फिर से पीड़ित को पेचकस व पाने से मारा। आरोपियों ने तय किया कि रात 12 बजे के बाद फिर से एटीएम कार्ड चालू हो जाएगा। जिसके चलते पीड़ित की आंखों पर पट्टी बांधकर उसे कार में ही बंधक बनाकर घुमाते रहे। इस दौरान उसके पैरों पर पेचकस व पीठ पर पाने से मारते रहे। लेकिन रात 12 बजे के बाद भी एटीएम कार्ड से रुपये नहीं निकले। तब युवक से फोन-पे ई-वॉलेट का पासवर्ड पूछकर उसके खाते से 80 हजार रुपये ट्रांसफर कर लिए गए। चारों आरोपियों ने मास्क पहना हुआ था। पीड़ित ने कॉल कर अपने पिता को दिल्ली से बुलाया और जनकपुरी के निजी अस्पताल में भर्ती हो गया। इलाज के बाद सोमवार को उद्योग विहार थाना आकर शिकायत पुलिस को दी। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed