{"_id":"648f4dfe768c6c2a21001544","slug":"77-accused-arrested-in-night-checking-operation-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-7782-2023-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: रात्रि चेकिंग अभियान में 77 आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: रात्रि चेकिंग अभियान में 77 आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। अपराधों की रोकथाम व अपराधियों को काबू करने के लिए पुलिस ने रात में विशेष अभियान चलाया। इस दौरान विभिन्न आपराधिक मामलों में संलिप्त कुल 77 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। वहीं 399 संदिग्ध व्यक्तियों को चेक किया जिनके स्ट्रेंजर रोल जारी किए गए। जिसमें गुरुग्राम में 461 पुलिस टीमें बनाकर प्रभावी चेकिंग की गई। नाइट डोमिनेशन के दौरान कुल 4215 वाहनों को चैक किया गया, जिनमें 322 वाहनों के चालान किए गए। वहीं 68 वाहनों को जब्त किया गया।
अभियान के दौरान अवैध शराब की 1140.5 बोतलें, 1 अवैध हथियार (पिस्टल) व 1 जिंदा कारतूस, 2 किलो 100 ग्राम गांजा व 10 ग्राम इंटॉक्सिकेटिंग मशरूम तथा 150 ग्राम कॉपर वायर बरामद किए गए। अभियान के दौरान कुल 312 सार्वजनिक स्थानों को चेक किया।